गुड न्यूज : देहरादून में नौ महीने के बच्चे ने जीती कोरोना से जंग। छह दिन में हुआ ठीक

अनुज नेगी देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में एक नौ माह के बच्चे ने सिर्फ छह दिन में जंग जीत कर ठीक हो गया है। यह बच्चा पिछले सफ्ताह कोरोना संक्रमित पॉजिटिव पाया गया था। बच्चे को देहरादून के राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह बच्चा उत्तराखंड में कोरोना से सबसे कम […]

अनुज नेगी
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में एक नौ माह के बच्चे ने सिर्फ छह दिन में जंग जीत कर ठीक हो गया है। यह बच्चा पिछले सफ्ताह कोरोना संक्रमित पॉजिटिव पाया गया था। बच्चे को देहरादून के राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह बच्चा उत्तराखंड में कोरोना से सबसे कम समय में स्वस्थ होने वाला पहला मरीज बन गया है।
इससे पहले एक प्रशिक्षु आईएफएस सात दिन में कोरोना से ठीक हुआ था। अस्पताल के डिप्टी एमएस और कोरोना के स्टेट को-ऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि बच्चे की दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है।
आपको बता दें कि देहरादून के भगत सिंह कॉलोनी में जमात से लौटे नौ महीने के बच्चे के पिता कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे भी 17 अप्रैल को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसकी मां को भी सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। जांच में मां का सैंपल निगेटिव आया था।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts