पोल पट्टी : पांव में पॉलिथीन बांधकर इलाज कर रहे ‘कोरोना योद्धा’

मनोज नौडियाल, कोटद्वार  कोटद्वार: पौड़ी जनपद के कोटद्वार में स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है. स्वास्थ्य विभाग के लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉयऔर डॉक्टर कोरोना सस्पेक्टेड मरीजों की जांच के लिए पीपीई किट पहनकर भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।  आलम यह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों […]

मनोज नौडियाल, कोटद्वार 
कोटद्वार: पौड़ी जनपद के कोटद्वार में स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है. स्वास्थ्य विभाग के लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉयऔर डॉक्टर कोरोना सस्पेक्टेड मरीजों की जांच के लिए पीपीई किट पहनकर भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
 आलम यह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा कर रहे डॉक्टर और वार्ड बॉय पांव में पॉलीथिन बांधकर आइसोलेशन वार्ड में प्रवेश कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान देने की बजाय चैंन की नींद सो रहा है, कोटद्वार में राम भरोसे ‘कोरोना योद्धा’।
देखिए वीडियो (साभार etv bharat)

https://youtu.be/iO8JAK8Lx-s

बता दें, स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलालघाटी में आइसोलेशन स्वास्थ्य केंद्र बनाया है, लेकिन यहां काम करने वाले डॉक्टरों और वार्ड बॉय के लिए अलग से क्वारंटाइन वार्ड की व्यवस्था नहीं की गई है।
 आइसोलेशन वार्ड में काम करने वाले डॉक्टरों और वॉर्ड ब्यॉय ने खुद के लिए अगल से क्वारंटाइन वार्ड की बनाने की मांग की है। साथ ही उच्च क्वालिटी की पीपीई किट उपलब्ध कराए जाने की मांग की है, जिससे कोरोना सस्पेक्टेड मरीजों की जांच करने के बाद आराम से अपने घर जा सकें और हमारा परिवार भी सुरक्षित रहे।
कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा के सवाल पर कोटद्वार उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा ने कहा कि कोरोना योद्धाओं के लिए अगल से क्वॉरेंटाइन वार्ड बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए बेस हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. काला ने शासन से डॉक्टरों को क्वॉरेंटाइन वार्ड बनाए जाने की मांग की है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts