पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

एसजीआरआर विवि के फार्मास्यूटिकल विभाग ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को भेंट किये सेनेटाइजर

April 23, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

विश्वविद्यालय की फार्मास्यूटिकल विभाग की लैब में फेकल्टी सदस्यों ने तैयार किया सेनेटाइज़र
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों, स्टाफ सदस्यों व सफाई कर्मी कर सकेंगे इस्तेमाल

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यू0 एस0 रावत के निर्देशानुसार स्कूल आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ विभाग की टीम ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों, स्टाफ व अस्पताल आने वाले आगन्तुकों के लिए हैंड सेनटाइजर्स तैयार किया। यह सेंनेटाइजर विश्वविद्यालय के स्कूल आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ विभाग के फेकल्टी सदस्यों ने विभाग की लैब में स्वयं तैयार किया।

टीम सदस्यों ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में सहयोग दे रहे डाॅक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हैंड सेनेटाइजर्स श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को भेंट किए। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज व कुलपति डाॅ यू0एस0 रावत ने फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ विभाग के सदस्यों की हौंसलाफजाई करते हुए कहा कि आगे भी वे इस प्रक्रिया को जारी रखें व स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मवीरों की मदद करें।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के संगठित स्कूल आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ विभाग की प्रमुख डाॅ. अलका चैधरी ने अपनी टीम के साथ गुरुवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचकर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ विनय राय से भेंट की।

डाॅ. अलका ने कहा कि श्री महंत इन्दिरश अस्पताल के सभी डाॅक्टर व पूरा स्टाफ इस मुश्किल घड़ी में बेहद सराहनीय कार्य कर रहा है। डाॅ. अलका चैधरी ने जानकारी दी कि हैंड सैनेटाइज़र को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू0एच0ओ0) के द्वारा जारी किए गए मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फार्मास्युटिकल साइंसेज़ विभाग ने 12 लीटर सेनेटाइज़र तैयार कर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को भेंट किया। यह सेनेटाइज़र सामान्य व्यावसायिक बिक्री के लिए नहीं हैं। इसका उद्देश्य डाॅक्टरों व अस्पताल के स्टाफ कर्मियों को सैनेटाइजेशन का लाभ पहुंचाना है। सेनेटाइजर बनाने का कार्य डाॅ. अलका चैधरी की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर प्रो0 मनोज गहलोत, डाॅ. मनीष मिश्रा, जी0 गणराजन, डाॅ. शान्तन मुखोपाध्याय, गौरव फरासी, नोवेल पी सिंह, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित थे।

गुरुमत केन्द्र स्किल डेवलपमेंट डिवीजन ने भेंट किए 100 ओ.एच.पी. किट
गुरुमत केन्द्र स्किल डेवलमेंट डिवीजन ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को 100 ओ.एच.पी. किट निःशुल्क भेंट की। गुरुमत केन्द्र के मुख्य सेवादार हरपाल सिंह सेठी ने श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के उप प्राचार्य डाॅ. अनिल कुमार धवन को किट्स भेंट की। उप प्राचार्य ने आभार व्यक्त करने हुए कहा कि इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ओ.एच.पी. किट बहुत ही लाभकारी होगी।

इस अवसर पर हरपाल सेठी, दिव्य हिमगिरी पत्रिका के सम्पादक कुंवर राज अस्थाना, मानवाधिकार संरक्षण केन्द्र के सचिव राजीव वर्मा आदि मौजूद थे।


Previous Post

पोल पट्टी : पांव में पॉलिथीन बांधकर इलाज कर रहे 'कोरोना योद्धा'

Next Post

राज्यमंत्री रेखा के पति द्वारा वितरित आटे के थैलों पर एक्सपायरी डेट। हुआ विवाद

Next Post

राज्यमंत्री रेखा के पति द्वारा वितरित आटे के थैलों पर एक्सपायरी डेट। हुआ विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • हादसा: मोरी-खाई में गिरा पिकअप। दो की मौत, एक गंभीर घायल..
  • ईद के दिन खूनी रंजिश: युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या। आरोपी ने खुद किया सरेंडर..
  • बड़ी खबर: जल संस्थान पर भारी यूयूएसडीए के भ्रष्टाचारी। अधूरी सीवर लाइनों से जलसंस्थान के माथे चिंता की लकीरें
  • बड़ी खबर: करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश। गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 4 अब भी फरार
  • शानदार पहल: सौड़-सांकरी गांव में पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ ‘पर्यावरण जन जागृति अभियान’। 10,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!