वेतन न मिलने से परेशान श्रमिकों ने कलालघाटी पुलिस चौकी का घेराव किया

कोटद्वार/भाबर। सिडकुल के जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को करीब 300 मजदूर और कर्मचारी कलालघाटी पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा काटने लगे। जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में कार्यरत विनोद कुमार, सोनू कुमार, दीपक शर्मा, राकेश कुमार, सुजीत कुमार, अशोक कुमार, वीरलाल गिरी, रामवृक्ष, शिव कुमार, सीताराम आदि का कहना है कि फैक्ट्री स्वामियों और ठेकेदारों की […]

कोटद्वार/भाबर। सिडकुल के जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को करीब 300 मजदूर और कर्मचारी कलालघाटी पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा काटने लगे। जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में कार्यरत विनोद कुमार, सोनू कुमार, दीपक शर्मा, राकेश कुमार, सुजीत कुमार, अशोक कुमार, वीरलाल गिरी, रामवृक्ष, शिव कुमार, सीताराम आदि का कहना है कि फैक्ट्री स्वामियों और ठेकेदारों की मनमानी के चलते श्रमिकों और कर्मचारियों को पिछले दो माह नहीं मिला है, जिसके कारण उनके सामने खाने के लाले पड़ गए हैं।

उनका आरोप था कि वे कहीं दिनों से पुलिस और प्रशासन के चक्कर काटते रहे पर कोई सुनवाई नहीं हुई। श्रमिकों द्वारा चौकी के घेराव की सूचना पाते ही कोटद्वार कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप नेगी, तहसीलदार डबल सिंह रावत कलालघाटी पुलिस चौकी पहुंचे और श्रमिकों से वार्ता की। श्रमिकों ने बताया कि संत स्टील, कोटद्वार स्टील, मातेश्वरी, हिमगिरि, सूमो स्टील, आदि फैक्ट्री के मालिकों द्वारा पिछले दो माह का वेतन नहीं दिया गया है। जिससे उनके सामने खाने के लाले पड़ गए हैं।

कोतवाल और तहसीलदार ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि वे फैक्ट्री मालिकों और ठेकेदारों से वार्ता कर उन्हें राशन और पैसे दिलवाएंगे। पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद ही श्रमिक शांत हुए।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts