पहले लॉकडाउन, फिर मौसम की मार से किसान बेहद चिंतित

राजेश आर्य/रुडकी एक ओर जहां पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी से गुजर रहा है और लॉकडाउन के चलते आम आदमी का जनजीवन आर्थिक संकट के दौर में है। वही तेज हवाओं के साथ बारिश ने गेहूं की फसल को बर्बाद करके रख दिया है और इन दो माह में बॉय जाने वाली गन्ने की […]

राजेश आर्य/रुडकी

एक ओर जहां पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी से गुजर रहा है और लॉकडाउन के चलते आम आदमी का जनजीवन आर्थिक संकट के दौर में है। वही तेज हवाओं के साथ बारिश ने गेहूं की फसल को बर्बाद करके रख दिया है और इन दो माह में बॉय जाने वाली गन्ने की फसल भी अधर में लटक गई है।
जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें और ज्यादा बढ़ गई है। मौसम की इस दोहरी मार से क्षेत्र का किसान तबका अंदर ही अंदर घुट रहा है।
फिलहाल मौजूदा स्थिति में गेहूं की फसल तैयार होकर उसकी कटाई की जा रही है। कटाई के इस दौर में मौसम ने किसानों की चिंता को और ज्यादा बढ़ा दिया है। पिछले तीन-चार दिनों से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों को बर्बाद करके रख दिया है और बारिश में गेहूं के भीग जाने से वह सड़ गया है।


जो बाजार में कोड़ियों के भाव भी नहीं बिकेगा। क्षेत्र के मोंटी राणा, राजपाल सिंह, प्रधान तेल्लू राम, रामनिवास आदि का कहना था कि गेहूं की कटाई के बाद गन्ने की फसल को बोया जाता है लेकिन मौसम की इस मार से गन्ने की फसल बोने मे लेट हो गई । जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान है।
मौसम की इस मार का जिम्मा हम सरकार पर भी मढ सकते हैं लेकिन यह तो ईश्वर प्रभु की कृपा है। ऊपर से पूरे देश में लगे लॉक डाउन के चलते किसान तबका पूरी तरह से मायूस है।
सरकार फसलों के मुआवजे की बात तो करती रही है लेकिन उन्हें मुआवजे की जगह, बटेर ही हाथ लगती है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts