सीबीएसई बोर्ड परीक्षा न कराने की खबर निकली झूठी। लॉकडाउन के बाद होंगे 10वीं, 12वीं के पेपर

सीबीएसई बोर्ड ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन के बाद १०वीं व १२वीं की छूटी हुई परीक्षाओं को कराया जाएगा। इस प्रकार परीक्षाएं न कराने की बात झूठी निकली। सीबीएसई बोर्ड ने इसके लिए ट्वीटर के माध्यम से जानकारी दी है कि १०वीं व १२वीं की परीक्षा लॉकडाउन खत्म होने के बाद कराई जाएंगी। […]

सीबीएसई बोर्ड ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन के बाद १०वीं व १२वीं की छूटी हुई परीक्षाओं को कराया जाएगा। इस प्रकार परीक्षाएं न कराने की बात झूठी निकली।
सीबीएसई बोर्ड ने इसके लिए ट्वीटर के माध्यम से जानकारी दी है कि १०वीं व १२वीं की परीक्षा लॉकडाउन खत्म होने के बाद कराई जाएंगी।
गत दिवस मंगलवार को इसको लेकर केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शिक्षा मंत्रियों व शिक्षा सचिवों के साथ इन विषयों के पेपर को लेकर बैठक की थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी सीबीएसई बोर्ड की छूटी हुई परीक्षाएं न कराने की अटकलों को खारिज किया है।


रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सीबीएसई के १०वीं व १२वीं बोर्ड के बचे हुए ८३ पेपर में से २९ विषयों की परीक्षाएं होंगी। इसके अलावा ऑप्शनल विषयों के नंबर उनके इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि स्टूडेंट अपनी पढ़ाई जारी रखें।
कुल मिलाकर अनिश्चितता से जूझ रहे सीबीएसई बोर्ड के १०वीं व १२वीं के परीक्षार्थियों के लिए अब साफ हो गया है कि लॉकडाउन समाप्त होने के बाद उनके छूटे हुए पेपर पूरे होंगे। इसके लिए समय पर छात्रों को जानकारी दी जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts