प्रवासियों को लाने के लिए जारी 18 नंबर हुए चालू। इन पर कीजिए संपर्क

अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड प्रवासियों को लाने एवमं रजिस्ट्रेशन के लिए आज जारी किए गए 18 फोन नम्बर लॉक डाउन के कारण अन्य प्रदेशों में फंसे प्रवासी मजदूर ,छात्रों, एवमं अन्य व्यक्तियों के लिए *आज दिनांक 30 अप्रैल को 18 हेल्प लाइन नंबर आरम्भ किये गए है, जिसमें कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड आने हेतु […]

अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड प्रवासियों को लाने एवमं रजिस्ट्रेशन के लिए आज जारी किए गए 18 फोन नम्बर

लॉक डाउन के कारण अन्य प्रदेशों में फंसे प्रवासी मजदूर ,छात्रों, एवमं अन्य व्यक्तियों के लिए *आज दिनांक 30 अप्रैल को 18 हेल्प लाइन नंबर आरम्भ किये गए है, जिसमें कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड आने हेतु रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

इस कार्य के लिए तैनात उत्तराखंड की एसडीआरएफ स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन आरम्भ होने के मात्र 3 घण्टे (1830 से 2130 बजे तक) में ही दर्ज *आंकड़ा 875 से अधिक* पहुँच गया है।

कुछ समय पहले तक इन नंबरों पर फोन न लगने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि नम्बरों पर लगातार कॉल आने के कारण भी नम्बर व्यस्त आ रहे थे। जिस समस्या से निपटने के लिए ड्युल सिम के स्थान पर सिंगल सिम फोन प्रयोग किये जा रहे हैं। ड्युल सिम के कारण जो नम्बर व्यस्त बताए जा रहे थे उनके लिए नए मोबाइल ले लिए गए हैं। खराब मौसम भी इस अभियान में बाधा बना और नेटवर्क प्रॉब्लम आयी , एसडीआरएफ का दावा है अब सभी नम्बर बेहतर नेटवर्क में कार्य कर रहें हैं, अधिकांश कॉल दिल्ली, उत्तरप्रदेश, एवमं हरियाणा से प्राप्त हो रही है तथा कॉल लगातार रिसीव की जा रही हैं।

उत्तराखंड आने हेतु इच्छुक कॉलर्स का sdrf द्वारा सम्बंधित निम्न लिंक पर भी रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है

https://dsclservices.in/uttarakhand-migrant-registration.php

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts