देखिए वीडियो : उत्तराखंड की एक बिटिया की यूपी मे निर्मम पिटाई

कमल जगाती, नैनीताल      उधम सिंह नगर जिले के थाना केलाखेड़ा निवासी चंद्रवती और उनके पति काले सिंह ने तहरीर देकर अपने दामाद के खिलाफ बेटी राजकुमारी को मारने का आरोप लगा दिया है। पिता ने पुलिस को एक वीडियो भी दिखाया जिसमें खेत में उसकी बेटी को उसका दामाद बुरी तरह से पीटता […]

कमल जगाती, नैनीताल

     उधम सिंह नगर जिले के थाना केलाखेड़ा निवासी चंद्रवती और उनके पति काले सिंह ने तहरीर देकर अपने दामाद के खिलाफ बेटी राजकुमारी को मारने का आरोप लगा दिया है। पिता ने पुलिस को एक वीडियो भी दिखाया जिसमें खेत में उसकी बेटी को उसका दामाद बुरी तरह से पीटता नजर आया।
वीडियो यू.पी.के स्वार कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/aZw6S7zUyaU

 

वीडियो में बुरी तरह से पिट रही महिला के पिता ने थाना केलाखेड़ा में अपने दामाद के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। केलाखेड़ा पुलिस ने इस घटना क्षेत्र को यू.पी.का होने के कारण शिकायत को स्वार कोतवाली में ट्रांसफर करने की बात कही।
लगभग 45 सैकेंड के इस वीडियो में आरोपी व्यक्ति ने महिला को बुरी तरह से घायल कर दिया। पिता ने आरोप लगाया कि शादी होने के बाद से ही उनका दामाद उनकी बेटी को मारता पीटता था।
कई बार मारपीट के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को दामाद के साथ रहने को भेज दिया था। आज किसी ने उनको वीडियो भेजा, जिसमें उन्होंने देखा कि उनका दामाद उनकी बेटी को बुरी तरह से खेत में मार रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अपनी बेटी को लेने उसके घर पहुंचे तो दामाद ने उनको भी लाठी डंडो से फटकार कर भगा दिया। पुलिस ने बताया कि मामला स्वार थाना क्षेत्र का होने के चलते उन्होंने स्वार कोतवाली पुलिस को शिकायत भेज दी है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts