बिग ब्रेकिंग : पहाड़ की गायिका से रिटायर आईएएस की फेसबुक आईडी से अश्लील चैटिंग। पुलिस महानिदेशक से शिकायत

उत्तराखंड की गायिका सोना उनियाल से उत्तराखंड काडर के रिटायर आईएएस अजय जोशी की फेसबुक आईडी से बेहद अश्लील चैट की गई है। सोना उनियाल ने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक से की है। आज पुलिस महानिदेशक को दी हुई एक तहरीर में उन्होंने लिखा है कि वर्तमान में नैनीताल में रह रहे पूर्व आईएएस अजय […]

उत्तराखंड की गायिका सोना उनियाल से उत्तराखंड काडर के रिटायर आईएएस अजय जोशी की फेसबुक आईडी से बेहद अश्लील चैट की गई है। सोना उनियाल ने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक से की है।

आज पुलिस महानिदेशक को दी हुई एक तहरीर में उन्होंने लिखा है कि वर्तमान में नैनीताल में रह रहे पूर्व आईएएस अजय जोशी ने उनसे बेहद अश्लील चैट की है। गायिका ने पूर्व आईएएस के खिलाफ कार्यवाही करने और उन्हें कानूनन सबक सिखाने की प्रार्थना करते हुए कहा है कि इन्हें ऐसा सबक सिखाया जाए ताकि भविष्य में वह महिलाओं से ऐसी हरकत करते हुए हजार बार सोचे।

पर्वतजन ने अजय जोशी से संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया वही गायिका का कहना है कि वह उन्हें केवल फेसबुक आईडी से जानती है और उसी के अनुसार उन्होंने पुलिस में शिकायत की है।

अजय जोशी अपने 1977 बैच के आईएएस टॉपर रहे हैं और उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव रहे हैं। अजय जोशी उत्तराखंड के मुख्य सचिव की दौड़ में रहे लेकिन उसके बाद वह मुख्य सचिव न बन पाने के बाद उत्तर प्रदेश चले गए और वहां राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष रहे।

अजय जोशी की फेसबुक आईडी से यह चैट सोना उनियाल से फेसबुक मैसेंजर पर की गई है अजय जोशी की आईडी से सोना उनियाल को अश्लील जोक और वीडियो भी भेजे गए।

सोना उनियाल ने इस चैटिंग में चैट करने वाले को बेहद लताड़ लगाई लेकिन इसके बावजूद भी चैटिंग करने वाला बाज नहीं आया।

जब सोना उनियाल ने उसको ऐसा करने से रोका तो उसने कहा कि यह तो केवल मनोरंजक है।

गायिका ने कहा कि वह इस तरह के चैट रिमाइंडर से परेशान हो चुकी है और जब वह अपने फेसबुक मित्रों को उत्तराखंड राज्य का समझकर जोड़ती हैं लेकिन उनकी इस दयनीय मानसिकता पर शर्म आती है।

हालांकि इस बात की भी संभावना है कि उनकी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर दी हो तथा कोई और इसे संचालित कर रहा हूं क्योंकि एक पूर्व आईएएस से इस तरह की कोई भी अपेक्षा नहीं कर सकता।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts