अंधा बांटे रेवड़ी : भाजपा महामारी मे भी पर्चियों मे नाम लिख चहेतों को ही बंटवा रही राशन किट

उत्तराखंड,ऊ सि नगर
किच्छा – दिलीप अरोरा

भाजपा नेताओं पर लगा पर्ची वाली राजनीति का आरोप

किच्छा में हुए राशन किट का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।कल शहर के नई बस्ती वार्ड में प्रशासन द्वारा किट का वितरण किया जा रहा था तभी अचानक वहां दर्जनों लोगो ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/o1zSV8rnvlU

 

इसके बाद कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा और बंटी पपनेजा की अगुआई में दर्जनों लोग तहसील परिसर पहुंचे, जहां सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए लोग प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए।और प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासन पात्र लोगों को राशन किट मुहैया नही करा रहा है।


जिसके कुछ देर बाद तहसीलदार और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे।जहां कांग्रेस नेताओं द्वारा तहसीलदार को मामले की जानकारी दी और इस मामले पर उचित कार्यवाही करने की बात कही।बाद में तहसीलदार द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया और सभी पात्र लोगों को राशन किट मिलने का आश्वासन दिया।जिसके बाद लोग शांत होकर चले गए और खाद्य विभाग और राजस्व अधिकारी द्वारा नई बस्ती पहुंच लोगों को किट बांटी।
लेकिन इस पर अरुण तनेजा ने प्रशासन पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया और बताया कि स्थानीय दो भाजपा नेताओं द्वारा अपने चहेते लोगों को पर्ची दी गयी जिसके अनुसार प्रशासन द्वारा इन लोगों को भी किट दी गयी जबकि इनके पास राशन कार्ड मौजूद है।
और 10 दिन पूर्व प्रशासन ने स्वयं लगभग 160 पात्र लोगों की लिस्ट बनाई थी, बावजूद इसके प्रशासन द्वारा जो अपात्र लोगों को भाजपा नेताओं द्वारा दी गयी पर्ची थी पहले उनके हिसाब से किट का वितरण किया गया। जबकि पहले लिस्ट के हिसाब से पात्र लोगों को ही यह राशन किट उपलब्ध करायी जानी चाहिए थी।
लेकिन राजस्व अधिकारी द्वारा इस आरोप का खंडन किया गया और कहा गया कि उनको ऐसी कोई पर्ची नही मिली और उन्होंने पात्र लोगों को ही राशन किट बांटी है।
फ़िलहाल कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रशासन पर लगाये आरोप कितने सही साबित होते है और भाजपा नेताओं पर पर्ची वाली राजनीती का लगा आरोप कितना सही है यह जाँच का विषय है।
बहरहाल किच्छा में पर्ची वाली राजनीति काफी चर्चाओ में है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts