एक्सक्लूसिव वीडियो : हरिद्वार पहुंचे गुजरात से लौटे प्रवासी ! थोड़ी देर में होंगे रवाना

गुजरात से हरिद्वार लौटे श्रमिक,अपने घरों के लिए होंगे रवाना
अनुज नेगी
मंगलवार दोपहर में  महाराष्ट्र से 1200 श्रमिकों की वापसी के बाद मंगवालर की देर रात गुजरात से भी 1400 श्रमिकों ने राज्य में वापसी की है।
 देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/jrx9Eu33ijs

एक ही दिन में महाराष्ट्र व गुजरात से आई इन दो विशेष श्रमिक ट्रेनों के चलते जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। गुजरात के सूरत से हरिद्वार पहुंचने पर यहाँ के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ताली बजा कर स्वागत किया गया।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/Dvv7cBftlzU

इस ट्रेन से हरिद्वार के 799 , गढ़वाल के 481, और कुमाऊं क्षेत्र 120  श्रमिक उत्तराखण्ड पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार राज्य के कुमाऊँ मण्डल के लोगों का विस्तृत ब्यौरा एकत्र कर देर रात को ही विशेष बसों से रवाना कर दिया गया। वहीं जो श्रमिक गढ़वाल जनपदं के रहने वाले है उन्हें रात यहीं रोक कर सुबह उनके घरों को भेजा जाएगा।  इनके ठहरने व खाने पीने के पूरे इंतजाम राहत शिविरों में किए गए है।  प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे की निगरानी में इन्हें रवाना किया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts