वीडियो : बच्चों की पतंगबाजी को लेकर बड़ों मे चले पत्थर, तलवारें

रुड़की ,सलमान मलिक  इस लॉकडाउन में भी झगड़ा करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं आपको बता दें कि रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कठेड़ा में बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ो के बीच मे खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले साथ ही […]

रुड़की ,सलमान मलिक 

इस लॉकडाउन में भी झगड़ा करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं आपको बता दें कि रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कठेड़ा में बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ो के बीच मे खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले साथ ही जमकर एक दूसरे पर ईंटे भी फेंकी गई और तो और कुछ लोगों ने तलवारें भी निकाल ली।

खूनी संघर्ष की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया भीषण संघर्ष के दौरान दो महिलाओं सहित पाँच लोग घायल हुए हैं।
बच्चों के बीच पतंगबाजी को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े लोगों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/wYHHujtSy5Q

 

देखते देखते हर तरफ हाहाकार मच गया सभी लोग एक दूसरे के दुश्मन बन पथराव करने लगे पर लोगों में इतना गुस्सा था कि इतने में ही इन लोगों को सकून नही मिला इसके साथ ही लाठी डंडे और तो और तलवारें तक निकाल ली गई।

मंगलौर के मोहल्ला कठेड़ा को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे यह कोई मोहल्ला ना होकर कुरुक्षेत्र का मैदान बन गया हो
झगड़े की सूचना पाकर भारी तादाद में पुलिस बल मोके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस खूनी संघर्ष के दौरान दो महिलाओं सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मोके पर पहुंची पुलिस का कहना कि संबंधित मामले में जाँच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts