बड़ी खबर : रुड़की, उत्तरकाशी से दो कोरोना पॉजिटिव।113 कुल संक्रमित

उत्तराखंड में उत्तरकाशी और रुड़की से एक-एक नए मरीजों का सैंपल भी कोरोना पॉजिटिव आया है। उत्तरकाशी का युवक दिल्ली से 16 तारीख को पहुंचा था।  कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई देने पर उसे तत्काल आइसोलेट कर दिया गया था और सैंपल लेकर जब जांच के लिए भेजा तो वह पॉजिटिव पाया गया।  एम्स से इस […]

उत्तराखंड में उत्तरकाशी और रुड़की से एक-एक नए मरीजों का सैंपल भी कोरोना पॉजिटिव आया है। उत्तरकाशी का युवक दिल्ली से 16 तारीख को पहुंचा था।
 कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई देने पर उसे तत्काल आइसोलेट कर दिया गया था और सैंपल लेकर जब जांच के लिए भेजा तो वह पॉजिटिव पाया गया।
 एम्स से इस युवक की रिपोर्ट देर रात आई है। इसके अलावा रुड़की में भी एक और व्यक्ति कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है।
 यह युवक पिछले दिनों मुंबई से रुड़की आया था। उत्तराखंड में अभी तक की जानकारी के अनुसार कुल संक्रमितों की संख्या 113 हो गई है। हालांकि यह राहत की बात है कि अभी तक 52 मरीज ठीक भी हो चुके हैं रिकवरी रेट 50% होने से कोरोनावायरस से इतना भी घबराने की बात नहीं है। बस सोशल डिस्टेंस ही सबसे कारगर तरीका है।
 कल रात टिहरी जिले के जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी,उसे श्रीनगर बेस अस्पताल में सैंपल लिए जाने के चलते आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक पौड़ी जिले में ही अकाउंट किया गया है।
 इस तरह से अभी तक कुल मरीजों की संख्या 113 हो गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts