कोरोना ब्रेकिंग : एम्स ऋषिकेश से पांच नये पाॅजिटिव। टोटल 253

जगदंबा कोठारी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में कोविड पॉजिटिव के पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें संस्थान का एक हेल्थ केयर वर्कर भी शामिल है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान के नेफ्रोलॉजी विभाग में कार्यरत 25 वर्षीय पुरुष नर्सिंग ऑफिसर की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई […]

जगदंबा कोठारी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में कोविड पॉजिटिव के पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें संस्थान का एक हेल्थ केयर वर्कर भी शामिल है।

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान के नेफ्रोलॉजी विभाग में कार्यरत 25 वर्षीय पुरुष नर्सिंग ऑफिसर की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो कि शिवाजीनगर ऋषिकेश में रहते हैं। इस हेल्थ केयर वर्कर की ट्रेवल हिस्ट्री के तहत वह 7 से 20 मई तक खटीमा, उधमसिंहनगर में रहे हैं व 21 को वापस आने पर उनका सैंपल लिया गया और वह होम कोरंटीन पर था। जांच में उनका सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा दिल्ली निवासी एक 52 वर्षीय टैक्सी चालक का कोविड सैंपल भी पॉजिटिव आया है। जो बीती 22 मई को चमोली गढ़वाल निवासी 6 प्रवासियों को टैक्सी से लेकर यहां पहुंचे थे।
उनमें से 4 प्रवासियों का कोविड सैंपल पॉजिटिव आया था।
अब एम्स में कोविड जांच में टैक्सी चालक का सैंपल भी पॉजिटिव आया है। लिहाजा इस संबंध में वहां के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि टैक्सी चालक दिल्ली में कोरंटीन है। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा एम्स में जांच के लिए एम्स से बाहर से आए तीन अन्य कोविड सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts