ब्रेकिंग : कोरोना से चौथी मौत। थराली का युवक भी पॉजिटिव। टोटल 326

गिरीश चंदोला पौड़ी के  विकासखंड पाबौं के पीपली गांव में होम क्वारंटीन के दौरान मौत हुए व्यक्ति का कोरोना सेंपल पॉजीटिव आया है। हालांकि प्रशासन मौत का कारण टीबी बता रहा है। एहतियातन पंचनामा भरने वाले पुलिस कर्मियों, परिजनों व संपर्क में आए ग्रामीणों को क्वारंटीन किया जा रहा है। मृतक व्यक्ति के कोरोना पॉजीटिव […]

गिरीश चंदोला

पौड़ी के  विकासखंड पाबौं के पीपली गांव में होम क्वारंटीन के दौरान मौत हुए व्यक्ति का कोरोना सेंपल पॉजीटिव आया है। हालांकि प्रशासन मौत का कारण टीबी बता रहा है। एहतियातन पंचनामा भरने वाले पुलिस कर्मियों, परिजनों व संपर्क में आए ग्रामीणों को क्वारंटीन किया जा रहा है। मृतक व्यक्ति के कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि सीएमओ डा. मनोज बहुखंडी ने की है। इस प्रकार उत्तराखंड में अब कोरोना की चौथी मौत हो गई है।  हालांकि हैल्थ बुलेटिन ने सभी मौतों का कारण अन्य बीमारियों से होना बताया गया है।

थराली विकासखण्ड के 25 वर्षीय युवक में हुई कोरोना की पुष्टि

गुड़गांव से लौटा था युवक, रानीखेत में पॉजिटिव निकले युवक के साथ ही घर लौटा था। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आइसोलेट किया था और सेम्पल जांच को भेजे थे।

जूनियर हाईस्कूल में युवक क्वारंटीन किया गया था। अब युवक के सम्पर्क में आये लोगों की पहचान के बाद आइसोलेट कर सैम्पलिंग की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नवनीत चौधरी ने इसकी पुष्टि की है।

आज अभी तक 9 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं।इस प्रकार अब उत्तराखंड में कुल मरीजों की संख्या 326 पहुंच गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts