कोरोना ब्रेकिंग : आज अभी तक 69 पॉजिटिव टोटल 469

कोरोना ब्रेकिंग : आज अभी तक 69 पॉजिटिव टोटल 46

 उत्तराखंड में आज स्टेट हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कुल 69 कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 31 केसेस दोपहर 2:00 बजे के बाद जारी किए गए हैं। अल्मोड़ा में आज छह मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से चार महाराष्ट्र से लौटे थे और दो गुड़गांव से लौटे थे।
 इसी तरह से दिल्ली से लौटा एक मरीज भी देहरादून में पॉजिटिव पाया गया है।
 उधम सिंह नगर में महाराष्ट्र से लौटे 7 मरीज पॉजिटिव मिले हैं जबकि नैनीताल में दिल्ली से लौटे 3 मरीजों में को रोना संक्रमण पाया गया।
 टिहरी के 11 कोरोनावायरस संक्रमित मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं।
 पिथौरागढ़ के 3 मरीजों में से 2 नई दिल्ली से लौटे हैं। और एक अहमदाबाद से लौटा।
 इससे पहले दोपहर 2:00 बजे के बुलेटिन में भी देहरादून के 3 मरीज और हरिद्वार से 6 मरीज कोरोना पड़े थे बताए गए थे तथा पौड़ी गढ़वाल से 13 मरीजों का सैंपल कोरोनावायरस थे।
 टिहरी गढ़वाल के 16 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दोपहर 2:00 बजे स्टेट हेल्थ बुलिटिन ने कुल 38 मरीजों को कोरोनावायरस बताया था तथा शाम की रिपोर्ट में 31 नए मरीजों का आंकड़ा सार्वजनिक किया गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts