भाजपा के “महिला मोर्चा” में “पुरुष प्रभारी” की नियुक्ति

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज भाजपा के विभिन्न सात प्रकार के मोर्चों में नियुक्तियां की है, किंतु इन नियुक्तियों में सबसे ज्यादा चर्चा महिला मोर्चा की है।  बंशीधर भगत ने महिला मोर्चा का प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी को बनाया है।  लोग इस निर्णय पर टीका टिप्पणी करते हुए रहे […]

उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज भाजपा के विभिन्न सात प्रकार के मोर्चों में नियुक्तियां की है, किंतु इन नियुक्तियों में सबसे ज्यादा चर्चा महिला मोर्चा की है।
 बंशीधर भगत ने महिला मोर्चा का प्रभारी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी को बनाया है।
 लोग इस निर्णय पर टीका टिप्पणी करते हुए रहे हैं कि क्या भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं की कमी हो गई है जो पुरुष को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है !
 इसी तरह के सवाल अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा में की गई नियुक्तियों पर रहे हैं। उत्तराखंड अनुसूचित जाति मोर्चा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा को प्रभारी बनाया गया है तथा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल को बनाया गया है।
प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है और प्रदेश मंत्री पुष्कर काला को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।
 इन दोनों नियुक्तियों पर भी यही सवाल खड़े हो रहे हैं कि संबंधित मोर्चे का प्रभारी संबंधित वर्ग से ही बनाया जाना चाहिए था।
इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि जिस वर्ग जाति से प्रतिनिधित्व करने के लिए यह मोर्चा बनाया गया है उसका प्रभारी भी उसी वर्ग से होना चाहिए।
 बहरहाल इन चर्चित मोर्चा के अलावा युवा मोर्चा का प्रभारी प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार को बनाया गया है,तथा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी को ओबीसी मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts