बिग ब्रेकिंग : एक और कोरोना संक्रमित की मौत

रामनगर। क्षेत्र के एक 32 साल कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। इस से पहले चार पॉजीटिव लोगों की मौत हो चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर क्षेत्र के दुर्गापुरी मौहल्ला के एक युवक कैंसर से पीडि़त था। वह दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करवा रहा था। वह 25 मई को ही रामनगर लौटा था और घर पर ही क्वारंटीन था। 26 मई को टेस्ट के लिए उसका सेंपल भेजा गया, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी आज सुबह मौत हो गई। बाद में उसका टेस्ट कोरोना पॉजीटिव आया था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन उसकी डिटेल खंगाल रहे हैं कि वह संक्रमित कैसे हुआ। इससे पहले भी चार लोगों की मौत हो चुकी है। वे विभिन्न बीमारियों से ग्रसित थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts