कोरोना के प्रति लापरवाही पर मानवाधिकार आयोग ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव से मांगा जबाब

देहरादून। उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने क्वारंटीन सेंटरों में खराब गुणवत्ता वाले भोजन कराए जाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा एक बच्ची की सांप के काटने से हुई मौत मामले पर प्रदेश सरकार से आख्या मांगी है। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी उमेश कुमार ने मानवाधिकार आयोग को शिकायत की थी कि उत्तराखंड के कई […]

देहरादून। उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने क्वारंटीन सेंटरों में खराब गुणवत्ता वाले भोजन कराए जाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा एक बच्ची की सांप के काटने से हुई मौत मामले पर प्रदेश सरकार से आख्या मांगी है।
वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी उमेश कुमार ने मानवाधिकार आयोग को शिकायत की थी कि उत्तराखंड के कई क्वारंटीन केंद्रों में घोर लापरवाही बरती जा रही है। कई जगहों पर कच्चा व बास मारने वाला खराब खाना दिया जा रहा है। साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसके अलावा प्रवासियों के आने पर उनकी कोविड टेस्ट में भी लापरवाही बरती जा रही है।
इसके अलावा उमेश कुमार ने नैनीताल के क्वारंटीन केंद्र में छह साल की बच्ची को सांप के डंसने से हुई मौत के मामले में तीन शिकायत पत्र मय सबूतों के साथ उपलब्ध कराए गए थे। इस पर मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने उपरोक्त सभी अनियमितताओं का संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया है। आयोग ने उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र जारी कर जवाब मांगा है।

 

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts