ब्रेकिंग : 602 पर पहुंचा कोरोना। आज 102 मरीज। दून में रिकॉर्ड 54

जगदंबा कोठारी 

उत्तराखंड में कोरोना का आंकड़ा आज 602 पर पहुंच गया है।

आज कुल 102 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।

अब तक 89 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि पांच कोरोना मरीजों की मृत्यु  दर्ज की गयी है। आज कुल 10 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं, जिसमें से छह उधम सिंह नगर छह, नैनीताल और 3 देहरादून मेडिकल कॉलेज से विचार किए हैं।

देहरादून में  रिकॉर्ड 54 मरीजों का सैंपल पॉजिटिव आया है। अल्मोड़ा में आज 15 मरीज का सैंपल पॉजिटिव आया है।

टिहरी गढ़वाल में 8 मरीज कोरोना संक्रमित निकले हैं। तथा उधम सिंह नगर में 4 मरीज पॉजिटिव आए हैं। रुद्रप्रयाग में दो और पिथौरागढ़ में एक मरीज का सैंपल पॉजिटिव आया है।

नैनीताल में दो तथा हरिद्वार में 4 मरीज पॉजिटिव निकले हैं तथा  इसके अलावा प्राइवेट लैब में 2 मरीजों का सैंपल पॉजिटिव आया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts