पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

वीडियो : नगर पंचायत के सेनिटाइजर मशीन में उपद्रवियों ने डाली चीनी। इंजन खराब

May 30, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

मशीन का इंजन खराब होने से नहीं हुआ सेनेटाइजेशन कार्य
महामारी में ऐसी साजिश रचने वाले अज्ञात के खिलाफ जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश। शिवचन्द्र राय कोरोना महामारी में सेनेटायजेशन कार्य को प्रभावित करने के उद्देश्य से कुछ अज्ञात लोगों ने मशीन में चीनी डाल दी। मशीन खराब होने से शहर में सेनेटायजेशन कार्य दो दिनों तक नहीं हो पाया। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जोंक के ईओ की तहरीर पर लक्षणमण झूला पुलिस ने ऐसी साजिश रचने वाले अज्ञात के खिलाफ जांच कर रही है।
पुलिस को दी तहरीर में अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु मशीनों द्वारा सेनेटायजेशन का कार्य कराया जा रहा है। 26 मई को रात में सेनेटाइजर मशीन गाड़ी संख्या-यूके 12 सीए 0726 में रखी हुई थी तथा वाहन आराधना स्थल के पीछे खड़ा था। रात में किसी अज्ञात वयक्ति द्वारा मशीन के पेट्रोल टैंक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा मशीन के टैंक की सप्लाई को जाम करने हेतु उसके अंदर चीनी डाल दी गई। इसका वीडियो भी हमारे कार्यालय में हैं।

इस प्रकार किसी वयक्ति के द्वारा कोविड-19 महामारी से बचाव सबंधी कार्य में बाधा डाली गयी है। इससे कार्य बाधित होने के साथ ही सरकारी संपति की क्षति को नुकसान पहुंचाया गया है। इसीलिए तत्काल इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाए।
उधर तहरीर मिलने के बाद लक्ष्मणझूल थाना एसओ राकेंद्र कठैत ने भी जांच शुरू कर दी है। वहीं ईओ गौड़ ने भी विभागीय स्तर पर भी जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ नगर पंचायत द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में चेयरमैन माधव अग्रवाल ने कहा कि 26 मई को नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद मारपीट करने वाले कर्मचारी थाने में थे। इस दौरान सेनेटायजर कार्य हेतु गाड़ी एक दूसरे कर्मचारियों को दी थी। पुलिस के जांच में जो भी हो, मशीन में चीनी डालने की कहानी के तार उक्त विवाद से जुड़ा हुआ लगता है।


Previous Post

भाजपा विधायक ने कहा- कुंभ के लिए अनुदान न दे सरकार

Next Post

कोरोना ब्रेकिंग : आज 11 नए मामले। टिहरी के चार, देहरादून के सात। टोटल 740, हेल्थ बुलेटिन 727 पर अटका

Next Post

कोरोना ब्रेकिंग : आज 11 नए मामले। टिहरी के चार, देहरादून के सात। टोटल 740, हेल्थ बुलेटिन 727 पर अटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले…
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को किया सम्मानित
  • बड़ी खबर: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज। 47 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट**
  • हादसा: खाई में गिरी अनियंत्रित गाड़ी। तीन घायल..
  • उपलब्धि: SGRR के योग छात्र ने 3 घंटे में रचा इतिहास।बनाया अनोखा रिकॉर्ड
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!