कोरोना ब्रेकिंग : आज कुल 53 पोजिटिव। टोटल 802

जगदंबा कोठारी

उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज राज्य में अभी तक कुल 53 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का सैंपल सामने आया है।

उत्तराखंड में अब तक के संक्रमित का आंकड़ा 802 पहुंच गया है।

हालांकि 102 लोग अभी तक ठीक हो गए हैं किंतु राज्य में अब 692 मरीज अभी भी संक्रमित है। 5 कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है।

देहरादून में आज 24 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। 15 हरिद्वार से और छह पौड़ी गढ़वाल से संक्रमित हैं।

एक मरीज रुद्रप्रयाग का है तथा छह उत्तरकाशी के हैं। एक सैंपल प्राइवेट लैब से लिया गया है।

इस तरह से कुल 53 मरीज आज पाए गए, ये सभी देर रात के रिजल्ट पर आधारित हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts