सतपाल महाराज समेत बेटे,बहू और 14 संक्रमित। कैबिनेट बैठक और क्षेत्र भ्रमण में संपर्क में आए लोगों पर भी संकट

जगदंबा कोठारी उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत उनके परिवार और कर्मचारियों मे से 17पाजिटिव पाये गये हैं। सतपाल महाराज की पत्नी व पूर्व मंत्री अमृता रावत कोरोनावायरस होने के बाद एम्स में भर्ती हो चुकी हैं। इसके बाद अमृता रावत के संपर्क में आए सतपाल महाराज सहित 42 लोगों के सैंपल लिए गए, […]

जगदंबा कोठारी

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत उनके परिवार और कर्मचारियों मे से 17पाजिटिव पाये गये हैं।

सतपाल महाराज की पत्नी व पूर्व मंत्री अमृता रावत कोरोनावायरस होने के बाद एम्स में भर्ती हो चुकी हैं। इसके बाद अमृता रावत के संपर्क में आए सतपाल महाराज सहित 42 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 17 लोगों में संक्रमण का पता चला है।

इनमें अधिकांश महाराज के घर मे काम करते हैं।

हालांकि 12 कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सतपाल महाराज और उनके बेटे बहुत सहित पॉजिटिव आए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

गौरतलब है कि सतपाल महाराज परसों की कैबिनेट बैठक में भी शामिल थे अब कैबिनेट में शामिल मंत्री गणों तथा अन्य कर्मचारी अधिकारियों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब उनका भी कोरोना टेस्ट लिया जा सकता है।

सतपाल महाराज कुछ दिन पहले ही अपनी विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर थे और उनकी पत्नी तथा पुत्र भी उनके साथ थे यहां पर राहत वितरण कार्यक्रम था ऐसे में अब राहत वितरण कार्यक्रम में शामिल जनता पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts