पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

ब्रेकिंग : तीन डॉक्टर, एक पुलिसकर्मी सहित 158 संक्रमित। टोटल 907, नैनीताल रेड जोन ,रुद्रपुर ग्रीन 

May 31, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

कोरोना ब्रेकिंग : तीन डॉक्टर, एक पुलिसकर्मी सहित 158 संक्रमित। टोटल 907, नैनीताल रेड जोन ,उधम सिंह नगर ग्रीन

उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज उत्तराखंड में कुल 158 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए।
उत्तराखंड में स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 907 पहुंच गया है। हालांकि वास्तविक कोरोना संक्रमित के आंकड़े 1075 बताए जा रहे हैं।
 आज शाम को पॉजिटिव पाए गए लोगों में चंपावत के 3 डॉक्टर तथा एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।
 उत्तराखंड सरकार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज शाम को देहरादून में 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 22 लोग दिल्ली से लौटने वाले पूर्व से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे और इनका टेस्ट प्राइवेट लैब में किया गया था तथा दो अन्य मरीज अलग से भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
 हरिद्वार में 2 मरीज मुंबई से लौटे हुए पॉजिटिव पाए गए हैं। तथा
 नैनीताल में 31 मरीज महाराष्ट्र और पुणे से लौट कर आए थे वह भी संक्रमित पाए गए हैं।
 टिहरी में मुंबई से लौटने वाले 3 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें से एक का कुछ खास पता नहीं चल रहा है।
 अल्मोड़ा से 18 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से 15 मुंबई से दो दिल्ली से और एक उत्तर प्रदेश के हापुड़ से लौट कर आए थे।
 उत्तरकाशी का एक मरीज गुड़गांव से लौटा है तथा इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 इसके साथ ही उधम सिंह नगर से 20 मरीजों का सैंपल पॉजिटिव आया है जो महाराष्ट्र प्रयागराज चेन्नई बिहार बैंगलोर हिमाचल आदि राज्यों से आए हैं।
 चमोली में 2 मरीजों का सैंपल पॉजिटिव निकला है यह दोनों दिल्ली से लौटे हैं।
नैनीताल रेड जोन, उधम सिंह नगर ग्रीन जोन क्यों ! दून हरिद्वार पर चुप्पी क्यों !
उत्तराखंड सरकार ने नैनीताल को रेड जोन में शामिल कर लिया है तथा उधम सिंह नगर को ग्रीन जोन की कैटेगरी में ले आए हैं। गौरतलब है कि नैनीताल में अभी तक 258 मरीज सामने आ चुके हैं जबकि उधम सिंह नगर में 82 मरीजों के बाद इसे ग्रीन जोन घोषित किया गया है।
देहरादून 214 मरीज होने के बावजूद क्यों ऑरेंज जोन में है ! और हरिद्वार में 2544 सैंपल के रिजल्ट अभी भी क्यों रुके हुए हैं तथा यहां पर वर्तमान में 68 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। इसके बावजूद हरिद्वार ऑरेंज जोन में क्यों रखा गया है और क्यों इसके रिजल्ट रोके गए हैं !
 यह एक अबूझ पहेली बनती जा रही है।
 संभव है कि सरकार ने देहरादून और हरिद्वार को रेड जोन में इसलिए नहीं लिया क्योंकि यहां पर आर्थिक गतिविधियां संचालित रहनी चाहिए, ऐसा संभवत आ सरकार सोचती है। इसके साथ ही उधम सिंह नगर जैसा जिला आर्थिक गतिविधियों का एक बड़ा केंद्र है संभवत इसे इसलिए ग्रीन जोन में लाया गया है।
 वास्तविक कारण चाहे जो भी हो लेकिन जोन के निर्धारण को लेकर सरकार का यह निर्णय वाकई चौंकाने वाला है।

Previous Post

कोरोना विश्लेषण : छह हजार से अधिक टेस्ट लंबित। धीमे टेस्ट परिणाम चिंता की बात

Next Post

गजब वीडियो : नायब तहसीलदार की पार्टी। ढोल, दारू,डांस ठुमकों से भगाया कोरोना।

Next Post

गजब वीडियो : नायब तहसीलदार की पार्टी। ढोल, दारू,डांस ठुमकों से भगाया कोरोना।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश। गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 4 अब भी फरार
  • शानदार पहल: सौड़-सांकरी गांव में पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ ‘पर्यावरण जन जागृति अभियान’। 10,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य
  • शहीद हवलदार रामचंद्र सिंह की प्रतिमा का एनएसजी अधिकारियों की उपस्थिति में अनावरण। गांव ने दी वीर सपूत को श्रद्धांजलि
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश समेत सभी न्यायाधीशों ने किया वृक्षारोपण
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!