कोरोना  ब्रेकिंग : 929 हुआ आंकड़ा।23 नये। सभी मुंबई से

कोरोना  ब्रेकिंग  : 929 हुआ आंकड़ा।23 नये देहरादून आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन के हिसाब से कोरोना मरीजो की सँख्या हुई 929। आज चंपावत से 15 हरिद्वार से 8 नए केस बताये गये। आज अलग अलग स्थानों से 98 मरीज ठीक भी हुए।  जबकि 6 कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है है राज्य में 720 एक्टिव […]

कोरोना  ब्रेकिंग  : 929 हुआ आंकड़ा।23 नये
देहरादून आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन के हिसाब से कोरोना मरीजो की सँख्या हुई 929।
आज चंपावत से 15 हरिद्वार से 8 नए केस बताये गये।
आज अलग अलग स्थानों से 98 मरीज ठीक भी हुए।
 जबकि 6 कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है है राज्य में 720 एक्टिव के बचे हुए हैं। चंपावत के 15 और हरिद्वार के 8 नए केस हेल्थ बुलेटिन में बताएं तथा यह भी कहा है कि यह सभी केस कल रात ही आ गये।
अब सूचना विभाग करायेगा प्रेस कांफ्रेंस 
 जिलाधिकार महोदय देहरादून डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने राजपुर रोड स्थित कैंप कार्यालय में उनके द्वारा प्रत्येक दिन 13:30 बजे आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के संबंध में कहा है कि वर्तमान समय में कोरोना covid-19 के प्रकोप को देखते हुए जरूरी प्रिकॉशन अपनाना अपरिहार्य हो गया है। इसी को देखते हुए उन्होंने निर्णय लिया है कि प्रत्येक दिन मीडिया द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC)/  बाइट में उठाए जाने वाले प्रश्नों (क्वेरीज) अब सूचना विभाग के माध्यम से  प्राप्त होगी तथा उनके उत्तर भी सूचना विभाग के माध्यम से ही मीडिया को प्रेषित किए जाएंगे। जिसके तहत सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया को सूचित किया जाता है कि प्रत्येक दिन जिलाधिकारी महोदय के प्रेस कॉन्फ्रेंस /बाइक में उठाए जाने वाले प्रश्नों को मेरे व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर 7500117686 वीरेंद्र सिंह राणा, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी अथवा 7055007006 प्रकाश सिंह भंडारी, जिला सूचना अधिकारी के व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर पर प्रत्येक दिन दोपहर 12:00 बजे तक अपने संस्थान का नाम दर्ज करते हुए प्रेषित करेंगे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उनका उत्तर प्राप्त होते ही सभी मीडिया कर्मियों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उक्त सूचना प्रेषित की जाएगी। जिला सूचना अधिकारी जनपद देहरादून।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts