कोरोना ब्रेकिंग : एम्स लैब से छह नये सैंपल पाॅजिटिव। टोटल1005

जगदंबा कोठारी  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल जी ने बताया कि मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश निवासी 32 वर्षीय लकवाग्रस्त युवक बीते माह 30 मई को अपनी पत्नी के साथ एम्स ओपीडी में आया था, जहां […]

जगदंबा कोठारी 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में मंगलवार को 32 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल जी ने बताया कि मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश निवासी 32 वर्षीय लकवाग्रस्त युवक बीते माह 30 मई को अपनी पत्नी के साथ एम्स ओपीडी में आया था, जहां उसे एमआरआई की सलाह दी गई थी। एमआरआई से पूर्व उसका कोविड सैंपल लिया गया। जो कि मंगलवार को पॉजिटिव पाया गया है। युवक ने अपना वर्तमान पता रेलवे स्टेशन,ऋषिकेश लिखवाया है। इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हरिद्वार से प्राप्त 5 सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं। अब उत्तराखंड कोरोनावायरस क्रमिक का आंकड़ा 1005 हो गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts