समलैंगिक नाबालिग की शादी बाप ने जबरन कराई नाबालिग लड़की से। बाप पर मुकदमा

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक नाबालिग लड़के ने अपने पिता पर जबरन नाबालिग किशोरी से शादी कराने का आरोप लगाया है। मल्लिताल के चार्टन लॉज निवासी 16 वर्षीय शिकायतकर्ता ने अपने समलैंगिक होने की बात भी कही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच रामपुर जिला पुलिस को दे दी है। नैनीताल […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक नाबालिग लड़के ने अपने पिता पर जबरन नाबालिग किशोरी से शादी कराने का आरोप लगाया है। मल्लिताल के चार्टन लॉज निवासी 16 वर्षीय शिकायतकर्ता ने अपने समलैंगिक होने की बात भी कही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच रामपुर जिला पुलिस को दे दी है।
नैनीताल की मल्लिताल कोतवाली में सी.एच.सी.संस्था से एक नाबालिग की शादी जबरन करवाने की शिकायत आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। एस.आई.यूनुस खान ने बताया कि एक समलैंगिक नाबालिग लड़के ने शिकायत देकर कहा था कि उसके पिता ने उसकी जबरन शादी एक नाबालिग लड़की से करा दी, जबकि वो खुद भी नाबालिग है।

शिकायत मिलने के बाद बाल विवाह अधिनियकम की धारा तीन और दस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल रामपुर होने के कारण जांच अब रामपुर पुलिस को सौंपी गई है ।
जनाकारी के अनुसार नैनीताल के चार्टन लॉज के रहने वाले 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने पिता पर आरोप लगाया है कि उसका रिश्ता उत्तर प्रदेश के बिलासपुर में एक 16 वर्षीय किशोरी से तय कर दिया गया। शिकायत में कहा गया कि 20 मार्च 2020 को उसकी इच्छा के विरुद्ध टांडा ले जाकर एक बैंक्विट हॉल में जबरन शादी करा दी गई। परिजनों ने शादी से इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बुधवार को शिकायत दर्ज होने के बाद मल्लिताल कोतवाली पुलिस ने जांच रामपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दी है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts