ऋषिकेश में कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिसकर्मी ने बनाए अवैध संबंध

ऋषिकेश में कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिसकर्मी ने अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ा गया। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुता‌बिक, बीस बीघा में एम्स के सुरक्षा कर्मी के कोविड पॉजीटिव आने के बाद इस इलाके को कंटेन्मेंट जोन घो‌षित किया गया था। यहां दिन और रात पुलिस की ड्यूटी […]

ऋषिकेश में कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिसकर्मी ने अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ा गया। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुता‌बिक, बीस बीघा में एम्स के सुरक्षा कर्मी के कोविड पॉजीटिव आने के बाद इस इलाके को कंटेन्मेंट जोन घो‌षित किया गया था। यहां दिन और रात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी।

गुरुवार की रात्रि इस इलाके में कोतवाली में तैनात कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई। कांस्टेबल ने मध्य रात्रि को गली नंबर नौ बीस बीघा में एक घर में घुसकर महिला के साथ अवैध संबंध बनाए। इस घटना को महिला के पति ने भी देख लिया। मौके पर बहुत हंगामा हुआ। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पाकर आईडीपीएल चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर आए और सिपाही को फटकार भी लगाई। इस घटनाक्रम का एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि महिला का पति ड्राइवर का काम करता है, जो इन दिनों लॉकडाउन के चलते घर पर ही मौजूद था। वह घटना के वक्त दूसरे कमरे में था, जबकि पुलिस सिपाही महिला को लेकर गोदाम में गया और घटना को अंजाम दिया। महिला और पुलिस सिपाही के खिलाफ पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, इस मामले में महिला के मायके पक्ष के लोगों को दिल्ली से बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार, कोतवाली पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है और सिपाही की गुपचुप तरीके से रवानगी की तैयारी कर रही है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts