एक्सक्लूसिव : लॉकडौन में दून के बोर्डिंग स्कूल में नाबालिग छात्र को शारीरिक प्रताड़ना

अविकल थपलियाल लॉकडौन में देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में नाबालिग छात्र को दी गयी शारीरिक प्रताड़ना परिजन नोएडा से पहुंचे रायपुर थाने DM को दी थी ट्वीट से सूचना —————————-^—— लॉकडौन lockdown के दौरान देहरादून के रायपुर थाने के तहत एक बोर्डिंग स्कूल में नाबालिग छात्र के साथ शारीरिक प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला प्रकाश में […]

अविकल थपलियाल

लॉकडौन में देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में नाबालिग छात्र को दी गयी शारीरिक प्रताड़ना
परिजन नोएडा से पहुंचे रायपुर थाने
DM को दी थी ट्वीट से सूचना
—————————-^——


लॉकडौन lockdown के दौरान देहरादून के रायपुर थाने के तहत एक बोर्डिंग स्कूल में नाबालिग छात्र के साथ शारीरिक प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष के परिजन शनिवार की दोपहर रायपुर थाने पहुंच गए। परिजन पुलिस अधिकारियों से कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडौन में छात्र यही फंस गया था। नोएडा निवासी बच्चे के parents ने DM, देहरादून को ट्वीट कर इस शर्मनाक घटना की जानकारी दी। लॉकडौन के दौरान parents बच्चे को लेने देहरादून नही आ पाए थे। नौ वर्षीय छात्र स्कूल के एक कर्मचारी के घर रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार दो महीने के दौरान छात्र को शारीरिक प्रताड़ना दी गई। बीती 3 जून को जब अभिभावक देहरादून आये तो बच्चे ने पूरा मामला बताया। यह बात पता चलते ही देहरादून के DM व पुलिस को ट्वीट के जरिए जानकारी दी गई। इस मामले में स्कूल प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी से पूछताछ की भी खबर है।
परिजनों के आज दोपहर रायपुर थाने पहुंचने से मामला गर्मा गया है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts