कोरोना ब्रेकिंग : आज 23 पॉजीटिव। कुल 1560

देहरादून। आज 23 नए कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। अब उत्तराखंड में कुल आंकड़ा 1560 पहुंच गया है। जिनमें से अधिक 808 मरीज ठीक हो चुके हैं।
दोपहर को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 23 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। इनमें पांच लोग देहरादून जिले से हैं। तीन लोग हरिद्वार जिले, नैनीताल जिले से छह, पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले से एक-एक व्यक्ति पॉजीटिव आए हैं। ऊधमसिंहनगर जिले से चार व टिहरी गढ़वाल से दो लोगों की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है।
अब तक प्रदेश में 33369 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा 4943 सेंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। प्रदेश में अब 808 लोग ठीक हुए हैं और अब 730 एक्टिव मामले हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts