कोरोना ब्रेकिंग : आज 25 मामले। कुल आंकड़ा 1562

देहरादून। आज उत्तराखंड में 25 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इस प्रकार अब कुल आंकड़ा 1562 पहुंच गया है। अब तक प्रदेश में आधे से अधिक मरीज 831 स्वस्थ हो चुके हैं।
आज शाम जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार एक मरीज देहरादून से सामने आया है। वह स्थानीय व्यक्ति है, जबकि एक व्यक्ति रुद्रप्रयाग जनपद से पाया गया है। वह दिल्ली से लौटकर रुद्रप्रयाग पहुंचा था। जहां उसका सेंपल लिया गया और उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई है। दोपहर के दोपहर के बुलेटिन में भी आज 23 संक्रमित सामने आए थे।
दोपहर को देहरादून से पांच लोग पाजीटिव पाए गए। इनमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई थी। हरिद्वार में तीन, नैनीताल जिले से छह, पौड़ी गढ़वाल से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। उत्तरकाशी जिले से भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आया था। ऊधमसिंहनगर जिले से चार संक्रमित और टिहरी गढ़वाल से दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
प्रदेश में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1562 हो गई है, जिनमें से 831 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और अब वर्तमान में ७३१ एक्टिव मामले हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 51.71 प्रतिशत है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts