वीडियो : भाजपा पार्षद कार्यालय में जुआ ! अब असली जीरो टोलरेंस हुआ

उत्तराखंड में जीरो टॉलरेंस किस तरह से चल रहा है, इसका नजारा देखना है तो यह वीडियो देखिए जहां पर भाजपा पार्षद के कार्यालय में ही उनके पति पूरे दलबल के साथ दिनदहाड़े जुआ खेल रहे हैं। तरला आम वाला वार्ड से पार्षद नीतू बाल्मीकि के कार्यालय में उनके पति तिनका जुआ खेल रहे हैं, […]

उत्तराखंड में जीरो टॉलरेंस किस तरह से चल रहा है, इसका नजारा देखना है तो यह वीडियो देखिए जहां पर भाजपा पार्षद के कार्यालय में ही उनके पति पूरे दलबल के साथ दिनदहाड़े जुआ खेल रहे हैं।

तरला आम वाला वार्ड से पार्षद नीतू बाल्मीकि के कार्यालय में उनके पति तिनका जुआ खेल रहे हैं, साथ में ही उनके अन्य सहयोगी भी खेल रहे हैं।

https://youtu.be/3Xx2dJwt9BQ

 

वीडियो में आप नोटों की गड्डी पकड़े हुए तिनका को देख सकते हैं। भाजपा के पार्षद पति तिनका पहले भी कई मामलों में विवादित रह चुके हैं।

हाल ही में देहरादून के चावला चौक पर इन्हें गोली मार दी गई थी।

सरकारी जमीन कब्जाने से लेकर कई आरोप उन पर हैं लेकिन भाजपा पार्टी विद डिफरेंस है, इसलिए ऐसे मामलों का कोई संज्ञान नहीं लिया जाता।

पार्षद पति ने पर्वतजन से कहा कि उस दिन बारिश हो रही थी और यह वीडियो किसी ने उनको बदनाम करने की नियत से छेड़छाड़ करके बनाया है पार्षद पति ने कहा कि उनके हाथ में जो पैसे दिखाई दे रहे हैं वह पैसे रेता बजरी की पेमेंट थी जिससे वह कर्मचारियों की तनखा दे रहे थे। पार्षद नीतू बाल्मीकि और उनके पति ने कार्यालय में किसी तरह के जुआ खेलने जैसी घटना से साफ इनकार कर दिया।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts