वीडियो : सवर्णों ने पांच फुटी दीवार से रोका दलित का रास्ता। नगर आयुक्त से भी की धक्कामुक्की

ऋषिकेश गली नंबर 12व13 बापुग्राम मे वाल्मीकि जाति होने के कारण सवर्ण समाज ने सार्वजनिक रास्ता दीवार बना कर रोक दिया है। कारण सिर्फ इतना हैं ये वाल्मीकि समाज के है। वीडियो https://youtu.be/XqeqNawXlA4 नगर निगम ने दीवार को अतिक्रमण बताया है व उक्त लोगों के खिलाफ नोटिस भी जारी किये थे। नगर निगम ने चेतावनी […]

ऋषिकेश गली नंबर 12व13 बापुग्राम मे वाल्मीकि जाति होने के कारण सवर्ण समाज ने सार्वजनिक रास्ता दीवार बना कर रोक दिया है। कारण सिर्फ इतना हैं ये वाल्मीकि समाज के है।

वीडियो

https://youtu.be/XqeqNawXlA4

नगर निगम ने दीवार को अतिक्रमण बताया है व उक्त लोगों के खिलाफ नोटिस भी जारी किये थे। नगर निगम ने चेतावनी दी थी कि आप दीवार तोड़ें वरना हमारा अतिक्रमण दल आयेगा। नगर निगम अफसर आए तो इन लोगों ने नगरनिगम की टीम के साथ भी मारपीट कर दी।

वीडियो

https://youtu.be/hKUPiGgsviM

प्रशासन का आदेश दरकिनार
 तहसील दिवस पर डीएम देहरादून को भी मामले की जानकारी दी गयी थी।डीएम ने दीवार तत्काल तोड़ने के आदेश दिये थे। पर दीवार नही टूटी। SDM ऋषिकेश ने दीवार का निरीक्षण किया व दीवार को गलत व अतिक्रमण बताया। एसडीएम ने भी दीवार तोड़ने का भरोसा दिया।लेकिन ये परिवार आज भी भीषण गर्मी में बिना हवा व रोशनी में रहने को मजबूर हैं।
कानूनन गलत
कानून के तहत कोई भी किसी भी दलित का सार्वजनिक रास्ता नही रोक सकते हैं। यह सविधान के खिलाफ हैं। इस दीवार को तोड़ने में इतनी देरी का कारण क्या है !
रोजाना ऋषिकेश में अतिक्रमण टूट रहा है पर ये 5 फिट की दीवार क्यों नही टूट रही हैं !

Also Read This

बड़ी खबर : गैंगरेप केस के तीनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार । एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर। उत्तराखंड के चर्चित रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण में फरार चल रहे तीनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर...

बड़ी खबर : 16 करोड़ की लागत से बना नंदा की चौकी का पुल पहली ही बड़ी बारिश में धंसा

देहरादून। देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टौंस नदी पर करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया...

Related Posts