ब्रेकिंग : रुड़की जेल में बंद बदमाश चीनू पंडित ने बनाया दूसरे कैदी का वीडियो। हुआ वायरल 

सलमान मलिक/रुड़की

307 के मामले में रुड़की जेल में बंद कैदी का वीडियो वायरल हुआ है। कुख्यात बदमाश चीनू पंडित के द्वारा बनाया गया। पीड़ित कैदी का वीडियो, वीडियो में शाहबाज़ नामक कैदी जेल प्रशासन पर नशे का इजेक्शन देने के बाद पिटाई का आरोप लगाते हुए अपने घाव दिखा रहा है। इसके बाद दूसरे कैदी जेल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। वायरल वीडियो में कुख्यात चीनू पंडित भी दिखाई दे रहा है, जो वीडियो बना रहा है। इससे जेल प्रशासन पर कई बड़े सवाल उठ रहे हैं।

आखिरकार जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा, दूसरा सवाल जेल के अंदर जोर जोर से नारेबाजी हुई, इसकी भी भनक जेल प्रशासन को नहीं लगी। तीसरा सवाल बन्दी वीडियो में जो घाव दिखा रहा है जो आरोप लगा रहा है सही है।

https://youtu.be/y5_u1WjqneA

सवाल यह है कि जेल की बेरिक के अंदर आखिर मोबाइल फोन कैसे पहुंच गया। कैदी का जेल प्रशासन पर पिटाई का आरोप लगाना व जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते कैदी, वीडियो बनाते हुए कुख्यात चीनू पंडित की उपस्थिति भी कई सवाल खड़े कर देती है।

वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामला आईजी जेल तक जा पहुंचा है। बताया जा रहा है वीडियो में दिख रहे युवक की माँ की ओर से उच्च अधिकारियों से मामले की लिखित शिकायत की गयी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts