गजब : पलायन आयोग उपाध्यक्ष ने बेचा पैत्रिक मकान। प्रवासी गांव को और साब जी देरादूण !!

पलयान आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी ही पौड़ी से पलायन कर गए। – पौड़ी में स्थित पैत्रिक घर बेचा देहरादून निवासी को – पौड़ी गांव के मूल निवासी हैं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी – उपाध्यक्ष ने कहा भाई के हिस्से का मकान बेचा, अपना नहीं मंजु राणा पौड़ी: गांवों से पलायन रोकने के […]

पलयान आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी ही पौड़ी से पलायन कर गए।

पौड़ी में स्थित पैत्रिक घर बेचा देहरादून निवासी को
– पौड़ी गांव के मूल निवासी हैं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी
– उपाध्यक्ष ने कहा भाई के हिस्से का मकान बेचा, अपना नहीं
मंजु राणा
पौड़ी: गांवों से पलायन रोकने के लिए बनाए गए गठित पलायन आयोग के उपाध्यक्ष ही पौड़ी से पलायन कर गए। आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी ने पौड़ी गांव में स्थित अपने पैत्रिक आवास को देहरादून निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया है। जिसकी बीते दिनों रजिस्ट्री भी करा दी गई है।

वहीं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी का कहना है कि उन्होंने अपने छोटे भाई के हिस्से का मकान बेचा है। छोटा भाई लॉक डाउन के कारण मुंबई में फंसा हुआ है। एसएस नेगी ने कहा कि उनके पास पॉवर आफ अर्टनी थी।

पलायन रोकने का कागजी प्लान

पलायन से जूझ रहे उत्तराखंड के गांवों को बचाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अक्टूबर 2017 में पलायन आयोग का गठन किया। आयोग गठन के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि आयोग पहले चरण के दौरान उन गांवों को फोकस करेगा जहां आधी से अधिक आबादी अभी रह रही है। दूसरे चरण में अयोग उन गांवों पर लक्ष्य निर्धारित करेगा जो पलयान से पूरी तरह खाली हो गए हैं। लेकिन गठन के तीन साल बाद भी आयोग पलायन को रोकने में कोई खास उपलब्धि अपने खाते में नहीं जोड़ पाया है। इन तीन सालों में गांवों से लगातार पलायन जारी रहा।

प्रवासी घर को और पलायन आयोग उपाध्यक्ष का पलायन

हालांकि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉक डाउन के दौरान कई प्रवासियों ने गांवों की ओर रुख किया। जिससे इन दिनों गांवों में खासी चहल पहल है। लेकिन इस सब के बीच पलयान आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी ही पौड़ी पलायन कर गए। एसएस नेगी ने पौड़ी गांव में स्थित अपने पैत्रिक आवास को देहरादून निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति पौड़ी में ही स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। पर्वतजन के पास रजिस्ट्री किए जाने संबंधी दस्तावेज उपलब्ध हैं। हालांकि पलायन आयोग के उपाध्यक्ष ने अपना पैत्रिक आवास बेचे जाने से इंकार किया है।

– मैने अपने छोटे भाई के हिस्से का मकान बेचा है। छोटा भाई मुंबई में रहता है। उसके हिस्से के दो कमरों की रजिस्ट्री की गई है। इस संबंध में मेरे पास पावर ऑफ अर्टनी थी। हमारी पैत्रिक जमीन पौड़ी में है—–एसएस नेगी

पौड़ी गांव के मूल निवासी हैं एसएस नेगी
पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी पौड़ी गांव के मूल निवासी हैं। एसएस नेगी की प्राथमिक शिक्षा पौड़ी व मसूरी से हुई है। नेगी का जन्म पौड़ी में एक अप्रैल 1957 को हुआ था। वर्ष 1980 में नेगी ने भारतीय वन सेवा उत्तीर्ण की। वर्ष 2015 में भारत सरकार ने नेगी को वन महानिदेशक के पद पर तैनात किया। नेगी विश्व बैंक में दक्षिण एशिया के वानिकी सलाहकार भी रहे।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts