“झूठे मुक़दमे” के ख़िलाफ़ बागेश्वर कांग्रेस में आक्रोश, सरकार के पुतले को किया आग के हवाले

 मुक़दमे के ख़िलाफ़ बागेश्वर कांग्रेस में आक्रोश, सरकार के पुतले को किया आग के हवाले ✍🏻 राजकुमार सिंह परिहार बागेश्वर। जिला अध्यक्ष लोकमणी पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने आज एसबीआई तिराहे पर पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि और देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर लगाए गए मुकदमे के खिलाफ भाजपा सरकार […]

 मुक़दमे के ख़िलाफ़ बागेश्वर कांग्रेस में आक्रोश, सरकार के पुतले को किया आग के हवाले
✍🏻 राजकुमार सिंह परिहार

बागेश्वर। जिला अध्यक्ष लोकमणी पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने आज एसबीआई तिराहे पर पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि और देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर लगाए गए मुकदमे के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कोरोना काल में जब आम आदमी महंगाई और बेरोजगारी की मार से त्रस्त है ऐसे में सरकार पेट्रो पदार्थों के दामों में लगातार वृद्धि कर रही है। इससे महंगाई आमसान छूने लगी है और दैनिक उपयोग की चीजें आम आदमी की पहुंच से दूर होने लगी हैं। पेट्रोल व डीज़ल के दाम आसमान छूने लगे है। फिर भी सरकार चुप बैठी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार विपक्ष के अधिकार को ही चुनौती देने लगी है। सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने वाले कांग्रेस के नेताओं पर मुकदमे ठोके जा रहे हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि भाजपा सरकार लोगों को अपने खिलाफ आवाज उठाने नहीं देना चाहती। वहीं सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाली मीडिया को भी चुप कराने में लगी हुई है। जो अत्यन्त निंदनीय है।
पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि वर्तमान में सरकार वैश्विक महामरी से निपटने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है जो अपनी विफलता छुपाने के लिए आवाज़ उठाने वालों के ख़िलाफ़ चाहे राजनीतिक संगठन हो, सामाजिक संगठन या फिर मीडिया हो उन पर झूठे मुक़दमे करने का निंदनीय कार्य कर रही है।
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेन्द्र टंगड़िया ने कहा कि सरकार को तुरंत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व अन्य सहयोगी साथियों पर लगाये गए फ़र्जी मुक़दमों को वापस लेना चाहिए। अन्यथा पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों में उतरेगी। सरकार अपनी मनमानी नही चला सकती है। सबको अपनी बात कहने का लोकतांत्रिक अधिकार संविधान ने दिया है। उसका दमन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा।
पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लोकमणी पाठक, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेन्द्र टंगड़िया, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवेन्द्र परिहार, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्षय गीता रावल, बालकृष्ण,महेश पन्त, ईश्वर पांडे आदि उपस्थित थे।

Also Read This

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

बड़ी खबर : कैंट विधानसभा को 48.44 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम धामी की आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं

सीएम धामी ने 23 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, क्षेत्र के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएंदेहरादून, 19 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार...

Related Posts