खबर का असर: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए खुशखबरी। नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया की मिली स्वीकृति

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए खुशखबरी। नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया की मिली स्वीकृति   रिपोर्ट- जगदंबा कोठारी देहरादून। बीते 27 जून को पर्वतजन ने ‘पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं बेरोजगारों को फिर दिया सरकार ने बड़ा झटका’ नाम से खबर प्रकाशित की थी। खबर में हमने खुलासा […]

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए खुशखबरी। नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया की मिली स्वीकृति

 

रिपोर्ट- जगदंबा कोठारी
देहरादून। बीते 27 जून को पर्वतजन ने ‘पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं बेरोजगारों को फिर दिया सरकार ने बड़ा झटका’ नाम से खबर प्रकाशित की थी। खबर में हमने खुलासा किया था कि, जहां एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री 1700 पदों पर पुलिस भर्ती की घोषणा कर चुके थे वहीं दूसरी ओर आरटीआई से मिली सूचना के अनुसार प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल का एक भी पद रिक्त नहीं है। जिस कारण अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले मे भारी पुलिस बल की कमी होनी है और वर्षों से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे बेरोजगारों का सब्र टूटने लगा है। इनमें से तो अधिकांश ओवर एज हो चुके हैं।

पर्वतजन की इस खबर का संज्ञान लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने उत्तराखंड के बेरोजगारों को कुछ राहत दी है। शासन ने यातायात पुलिस के विभिन्न रैंक के लिए 312 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया की स्वीकृति दे दी है। इन कुल 312 पदों में से 98 पद उपनिरीक्षक यातायात, 6 पद सहायक तकनीकी विशेषज्ञ, 2 पद वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ और 206 पद आरक्षी यातायात के लिए स्वीकृत किए हैं। पिछले वर्ष भी पुलिस मुख्यालय ने शासन से 1700 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिस पर मुख्यमंत्री ने भी सहमति जता दी थी।

लेकिन आरटीआई कार्यकर्ता राम कंडवाल को मिली सूचना के अनुसार पुलिस महकमे में एक भी कॉन्स्टेबल का पद रिक्त नहीं था। इन 1700 पदों में 1400 सिविल पुलिस कांस्टेबल और 300 फायर ब्रिगेड में भर्ती होने थी। लेकिन इसके बाद अब कुल 312 यातायात पुलिस के पदों को भरने की प्रक्रिया शासन ने तेज कर दी है। यहां बता दें कि, राज्य स्थापना के बाद से पहली बार यातायात पुलिस की अलग से भर्ती की जा रही है। इससे पहले सिविल पुलिस से ही यातायात पुलिस को जवान उपलब्ध कराने की व्यवस्था थी।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts