बिग ब्रेकिंग: उत्तराखण्ड का कांग्रेसी नेता अफीम के साथ चंडीगढ़ में गिरफ्तार

उत्तराखण्ड का कांग्रेसी नेता अफीम के साथ चंडीगढ़ में गिरफ्तार रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखण्ड में खटीमा के कांग्रेसी नेता जसविंदर सिंह उर्फ ‘पप्पू’ को एक किलो अफीम के साथ चंडीगढ़ पुलिस ने एक अन्य के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। सूत्रों से मिली […]

उत्तराखण्ड का कांग्रेसी नेता अफीम के साथ चंडीगढ़ में गिरफ्तार

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखण्ड में खटीमा के कांग्रेसी नेता जसविंदर सिंह उर्फ ‘पप्पू’ को एक किलो अफीम के साथ चंडीगढ़ पुलिस ने एक अन्य के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा की मझोला दीर्घाकार बहुउद्देशीय समिति के अध्यक्ष और कांग्रेसी नेता जसविंदर सिंह उर्फ ‘पप्पू’, अपने यू.पी. में अमरिया नीवासी साथी इंद्रपाल के साथ गिरफ्तार हुए हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि, खन्ना पुलिस चौकी ने एक जुलाई को गस्त के दौरान खटीमा नीवासी जसविंदर सिंह उर्फ ‘पप्पू’ और अमरिया नीवासी इंद्रपाल से एक किलो अफीम बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ 18,25/61/85 एन.डी.पी.एस.एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ए.एस.आई.जगजीवन राम की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों को अफीम समेत गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। खबर की पुष्टि के लिए दिए गए नंबर पर जब फोन किया गया तो नारकोटिक सेल के ए.एस.आई.जगजीवन राम ने मामले की पुष्ठि की है। उन्होंने बताया कि, आरोपियों से पूछताछ में उनके इस धंधे से जुड़े होने की अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts