प्रवासियों के लौटने के बाद आएंगी सामाजिक समस्याएं : अजय रौतेला

कमल जगाती, नैनीताल कुमाऊं के नवनियुक्त आई.जी.अजय रौतेला ने नैनीताल कार्यालय में कहा कि उन्हें आभास हो रहा है कि प्रदेश में प्रवासियों के लौटने के बाद सामाजिक समस्याएं सामने आएंगी और अपराध बढ़ेगा। बुधवार देर शाम कार्यभार ग्रहण कने के बाद आज आई.जी.पत्रकारों से रु-ब-रु हुए । आई.जी.कुमाऊं अजय रौतेला ने पत्रकार वार्ता में […]

कमल जगाती, नैनीताल

कुमाऊं के नवनियुक्त आई.जी.अजय रौतेला ने नैनीताल कार्यालय में कहा कि उन्हें आभास हो रहा है कि प्रदेश में प्रवासियों के लौटने के बाद सामाजिक समस्याएं सामने आएंगी और अपराध बढ़ेगा। बुधवार देर शाम कार्यभार ग्रहण कने के बाद आज आई.जी.पत्रकारों से रु-ब-रु हुए ।
आई.जी.कुमाऊं अजय रौतेला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रवासी भारी मात्रा में क्षेत्र में पहुँच रहे हैं, जिससे आने वाले समय में सामाजिक समस्याएं और अपराधो में बढ़ोतरी होने की आशंका है। ऐसे मामलों से, पुलिस और जनता को सावधान रहने की जरूरत है। अजय रौतेला ने ये भी कहा कि कोरोना के बाद से काफी बदलाव आए हैं, जिसमे सोशियल डिस्टेंसिंग, सैनेटाइज, मास्क और क्वारेन्टीन सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कहा कि जनता को भी नियमो का पालन कराना, एक चुनौती रहेगी। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में नशे के कारोबार को खत्म करने पर तरजीह दी है। उन्होंने कहा कि इसपर कार्यवाही की जाएगी, ताकि युवाओं को नशे के गर्त में जाने से बचाया जा सके। अजय रौतेला ने नेपाल और चीन बॉर्डर में इंटेलिजेंस को आधुनिक बनाने के साथ पुलिस को भी सचेत रेहने की बात कही है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts