दुखद: नदी में छलांग लगा महिला ने की आत्महत्या

नदी में छलांग लगा महिला ने की आत्महत्या रिपोर्ट- मनोज नौडियाल कोटद्वार। लैंसडौन विकास खंड द्वारीखाल क्षेत्रान्तर्गत तहसील जाखनीखाल स्थित ग्राम कूंतणी निवासी एक महिला ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पीएम के […]

नदी में छलांग लगा महिला ने की आत्महत्या

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। लैंसडौन विकास खंड द्वारीखाल क्षेत्रान्तर्गत तहसील जाखनीखाल स्थित ग्राम कूंतणी निवासी एक महिला ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। तहसील जाखनीखाल के राजस्व उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह रावत ने बताया कि, पट्टी मल्ला ढांगू के ग्राम कुंतणी निवासी मनोहर लाल पुत्र जीतराम ने सूचना दी कि उनकी पुत्रवधू मधु देवी पत्नी सुशील कुमार उम्र 25 वर्ष ने स्विंल नदी में गहरे पानी में डूबकर आत्महत्या कर दी है।

राजस्व विभाग को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर जाकर शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में लेकर मृतक का पंचनामा भकर शव को पीएम के लिए कोटद्वार बेस हास्पिटल लाया गया। जहां पर महिला के शव का पीएम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के द्वारा महिला के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

 

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts