पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

गजब: सरकार का तुगलकी फरमान। मंत्री या विधायक आएं-जाएं तो खड़े हो जाएंं अधिकारी

July 4, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

सरकार का तुगलकी फरमान। मंत्री या विधायक आएं-जाएं तो खड़े हो जाएंं अधिकारी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार के द्वारा एक जुलाई को शासकीय अधिकारियों के लिए एक तुगलकी आदेश जारी किया गया है, एक ऐसा आदेश जो कि प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसको लेकर एक तरफ ओर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मौजूदा सरकार की फजीहत हो रही है। दरअसल मुख्य सचिव उत्पल कुमार द्वारा जारी आदेश में शासकीय अधिकारियों को संसद और विधानसभा के सदस्य यानी की मंत्री-विधायकों के आने पर खड़े होने और जाते समय खड़ा होकर विदा करने का आदेश जारी किया गया है।

आदेश में उत्पल कुमार द्वारा अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि, किसी भी संसद के सदस्य और राज्य विधानसभा के सदस्य के अधिकारी से मिलने आने पर उनका खड़ा होकर स्वागत किया जाए और जब वो जाएं तो खड़े होकर उन्हें विदा करें। यही नही आदेश में आगे कहा गया है कि, अधिकारियों को संसद सदस्य और विधानसभा के सदस्यों के प्रति हमेशा हर समय शिष्टाचार और आदर का भाव प्रदर्शित करना चाहिए। साथ ही लिखा है कि, संसद सदस्य और विधानसभा के सदस्यों की बात धैर्यपूर्वक सुननी चाहिए और उन पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।अधिकारी को जनप्रतिनिधि के लिए अपने बराबर की जगह खाली रखनी चाहिए। ऐसे एक अधिकारी सम्मान का पुरा एक पाठ मुख्य सचिव द्वारा जारी किया गया है। यह एक ऐसा आदेश है जो प्रारंभिक स्कूल की नैतिक शिक्षा की याद दिलाता है। यहाँ तक तो फिर भी ठीक था, लेकिन कमाल की बात यह कि, सीएम भी अधिकारियों को झल्लाहट भरी नसीहत देते नजर आये सीएम नेे कहा कि, अधिकारियों को याद दिलाना पड़ता है कि, वो अधिकारी हैं जनप्रतिनिधि नहीं।

वो भूल जाते हैं कि, वो अधिकारी हैं जनप्रतिनिधि नहीं है। यही नही इससे आगे सीएम हनुमान जी का उदाहरण देकर कहते हैं कि, हनुमान जी को भी अपनी ताकत याद दिलानी पडती थी। अब यह तो सपष्ट नही हो पाया है कि, आखिर किस नेता को किस अधिकारी ने आईना दिखा दिया। जिसकी गाज बेचारे तमाम अधिकारियों पर गिरी। लेकिन यह भी एक इतिहास हो गया कि, एक सरकार की ऐसी दयनीय स्थिति हो गई कि, अब इज्जत भी आदेश देकर लेनी पड रही है। फिलहाल सरकार का यह तुगलकी फरमान प्रदेश में खासा हास्य तथा चर्चा का विषय बना हुआ है।


Previous Post

दुखद: नदी में छलांग लगा महिला ने की आत्महत्या

Next Post

पतंजलि की कोरोनिल जीवन रक्षक औषधि, अब कोटद्वार में भी उपलब्ध

Next Post

पतंजलि की कोरोनिल जीवन रक्षक औषधि, अब कोटद्वार में भी उपलब्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश। गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 4 अब भी फरार
  • शानदार पहल: सौड़-सांकरी गांव में पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ ‘पर्यावरण जन जागृति अभियान’। 10,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य
  • शहीद हवलदार रामचंद्र सिंह की प्रतिमा का एनएसजी अधिकारियों की उपस्थिति में अनावरण। गांव ने दी वीर सपूत को श्रद्धांजलि
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश समेत सभी न्यायाधीशों ने किया वृक्षारोपण
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!