ब्रेकिंग: सांसद बलूनी को मिला प्रियंका गांधी वाला बंगला

सांसद बलूनी को मिला प्रियंका गांधी वाला बंगला

देहरादून। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का वर्तमान निवास 35 लोधी एस्टेट के बंगले को भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को आवंटित किया गया है। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा प्रियंका गांधी को आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था, उसके बाद विभाग द्वारा उक्त बंगला सांसद बलूनी को आवंटित किया गया है। बलूनी ने स्वास्थ्य कारणों से अपने वर्तमान आवास को परिवर्तित करने का आवास मंत्रालय से अनुरोध किया था।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts