ब्रेकिंग: गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढेर

गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों की पुष्टि के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि, कानपुर पहुंचने के बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों से पिस्टल छीनने की कोशिश की थी। जिस दौरान गाड़ी का बैलेंस बिगडा […]

गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर

कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों की पुष्टि के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि, कानपुर पहुंचने के बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों से पिस्टल छीनने की कोशिश की थी। जिस दौरान गाड़ी का बैलेंस बिगडा और गाड़ी पलट गई। जिसका फायदा उठाकर गैंगस्टर विकास दुबे भागने लगा। जानकारी के मुताबिक विकास दुबे ने पुलिस पर फायरिंग भी की लेकिन जवाबी फायरिंग में विकास दुबे मारा गया।

गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे भागने लगा और एसटीएफ टीम पर फायरिंग की, पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन नहीं मानने पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास दुबे मारा गया।
इस घटना में दो इंस्पेक्टर घायल हुए हैं। जिन का इलाज कल्याणपुर के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह एनकाउंटर 7:15 से 7:30 के बीच हुआ।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts