फरार हुए पाक्सोकैदी का पेड़ से लटका मिला शव। क्षेत्र में सनसनी

फरार हुए कैदी का पेड़ से लटका मिला शव रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के जंगलों में पोक्सो जुर्म के भागे आरोपी का शव पेड़ से टंगा हुआ मिला। काशीपुर से नैनीताल लाया जा रहा कैदी भागेष कुमार, नैनीताल रोड में दो गांव के समीप खाई में कूदकर फरार हो गया था। आज […]

फरार हुए कैदी का पेड़ से लटका मिला शव

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल के जंगलों में पोक्सो जुर्म के भागे आरोपी का शव पेड़ से टंगा हुआ मिला। काशीपुर से नैनीताल लाया जा रहा कैदी भागेष कुमार, नैनीताल रोड में दो गांव के समीप खाई में कूदकर फरार हो गया था। आज दोपहर ज्यूलि गांव के जंगलों में घास काटने गई महिलाओं ने एक शव पेड़ से लटका होने की पुलिस को जानकारी दी।

मृतक कैदी भागेश- फ़ाइल फ़ोटो
मृतक कैदी भागेश- फ़ाइल फ़ोटो

पुलिस ने बताया कि यह शव भागेष का है। जो बीती सात जुलाई की शाम सड़क पर भूस्खलन में रुकी गाड़ी से उतरकर फरार हो गया था। पुलिस ने लगातार कैदी की तलाश में कॉम्बिंग और कई टीमें बनाकर सर्च ऑपरेशन चलाए थे। लेकिन आज कैदी का शव मिल गया। सूचना के बाद नैनीताल और ज्युलिकोट पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts