गजब: भाजपा विधायक बोले: इस सरकार का कोई माई-बाप है नही! डीएम बोले: विधायक की यादाश्त कमजोर

भाजपा विधायक बोले: इस सरकार का कोई माई-बाप है नही! डीएम बोले: विधायक की यादाश्त कमजोर रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। मंत्री की बैठक में विधायक के सवाल पर जिलाधिकारी ने विधायक की याददास्त कमजोर होना कहा तो विधायक राजेश शुक्ला भड़के। विधायक ने जिलाधिकारी को खूब खरी खोटी सुनाई और बैठक छोड़कर चल दिये। ऊधम […]

भाजपा विधायक बोले: इस सरकार का कोई माई-बाप है नही! डीएम बोले: विधायक की यादाश्त कमजोर

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। मंत्री की बैठक में विधायक के सवाल पर जिलाधिकारी ने विधायक की याददास्त कमजोर होना कहा तो विधायक राजेश शुक्ला भड़के। विधायक ने जिलाधिकारी को खूब खरी खोटी सुनाई और बैठक छोड़कर चल दिये। ऊधम सिंह नगर जिले के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने आज जिला मुख्यालय रुद्रपुर में बैठक ली। बैठक में जिले के तमाम अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा हुई, इस दौरान रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल और किच्छा विधायक राजेश शुक्ला भी मौजूद थे। बैठक के दौरान किच्छा विधायक के सवाल पूछने पर जिलाधिकारी ने जवाब में विधायक की याददाश्त कमजोर होने की बात कही तो विधायक ने जिलाधिकारी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और बैठक छोड़कर चले गए।

मामले के अनुसार विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा विधानसभा में किये जा रहे कार्यो के बारे में पूछा, तो जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने जवाब के बदले विधायक से यह कह दिया कि आपकी याददासत कमजोर है। इसके बाद विधायक का गुस्सा सातवें आसमान में जा पहुंचा। विधायक ने जिलाधिकारी को जमकर खरीखोटी सुनाते हुए बैठक छोड़ दी। प्रभारी मंत्री, मदन कौशिक ने उन्हें मनाने का प्रयास किया गया लेकिन वह बैठक छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि यह जनता का पैसा है डी.एम.इसके मालिक नहीं है।

आपदा, खनन और जिला विकास प्राधिकरण से जमा हुए राजस्व को विधायकों के क्षेत्र में खर्च होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब जिलाधिकारी कार्यालय के 500 मीटर की दूरी में जिला अस्पताल का यह हाल है तो पूरे जिले के अन्य अस्पतालों का क्या हाल होगा ? जिलाधिकारी साढे तीन साल में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक बार भी नहीं पहुंचे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि केवल बैठक में गाना गाने से नहीं, धरातल पर काम करना ही होगा।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts