पुलिस पस्त अपराधी मस्त। दिन-दहाड़े दिया लूट को अंजाम

पुलिस पस्त अपराधी मस्त। दिन-दहाड़े दिया लूट को अंजाम   रिपोर्ट- विशाल सक्सेना दिनेशपुर। सिडकुल से काम कर घर लौट रही युवती का पर्स मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने छीन लिया और मौके से भाग निकले। बाद में युवती ने हल्ला किया जब तक लोग इकट्ठा हो पाते झपटमार ओझल हो गए। युवती ने इसकी सूचना […]

पुलिस पस्त अपराधी मस्त। दिन-दहाड़े दिया लूट को अंजाम

 

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
दिनेशपुर। सिडकुल से काम कर घर लौट रही युवती का पर्स मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने छीन लिया और मौके से भाग निकले। बाद में युवती ने हल्ला किया जब तक लोग इकट्ठा हो पाते झपटमार ओझल हो गए। युवती ने इसकी सूचना नजदीकी थाने को दी। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड पांच निवासी नारायण राय की पुत्री चीकू शुक्रवार की रात्रि सिडकुल से काम कर घर लौट रही थी। इतने में मुख्य बाजार पहुंचते ही पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवक पहुंचे और उसके कंधे पर लटका बैग छीनकर भाग निकले।

जब युवती ने हो हल्ला किया और लोग इकट्ठा हुए तब तक झपटमार तेज़ गति से गायब हो गए। पीड़िता ने इसकी सूचना फोन कर थाना पुलिस को दी। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह हत्थे नही चढ़े। चीकू ने बताया उसके पर्स में मोबाइल, एटीएम और कुछ पैसे थे। जबकि पुलिस बल पल-पल शहर से हूटर बजा कर निकलती रहती है। घटना से चंद कदम की दूरी पर पुलिस बल भी तैनात रहता है। उसके बावजूद भी झपटमारों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts