ड्राइविंग लाइसेंस बनने शुरू। जानिए यह है नए नियम

ड्राइविंग लाइसेंस बनने शुरू। जानिए यह है नए नियम देहरादून। कोरोना लाॅकडाउन के कारण लंबे समय से लटके ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसके लिए एक दिन पहले ऑनलाइन आवेदन कराना होगा तथा फिलहाल केवल अस्थाई लाइसेंस ही बनाए जा रहे हैं। लर्निंग लाइसेंस के लिए अभी इंतजार करना […]

ड्राइविंग लाइसेंस बनने शुरू। जानिए यह है नए नियम

देहरादून। कोरोना लाॅकडाउन के कारण लंबे समय से लटके ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसके लिए एक दिन पहले ऑनलाइन आवेदन कराना होगा तथा फिलहाल केवल अस्थाई लाइसेंस ही बनाए जा रहे हैं। लर्निंग लाइसेंस के लिए अभी इंतजार करना होगा। डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आरटीओ कार्यालय आवेदक को समय और तिथि बता देगा तथा आवेदक को तय समय पर झाझरा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग एंड ड्राइविंग रिसर्च सेंटर में पहुंचना होगा। वहां पर आवेदक का ड्राइविंग टेस्ट के बाद आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

जिनका ड्राइविंग लाइसेंस फरवरी 2020 में एक्सपायर हो चुका है, वह सितंबर लास्ट तक इसका नवीनीकरण करा सकते हैं। इसके बाद नवीनीकरण नहीं होगा। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फिलहाल एक दिन में 40 आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। हाल ही में आरटीओ की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की इच्छुक लोगों के लिए यह एक राहत भरी खबर है।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts