ब्रेकिंग: उत्तराखंड के इस शहर में आज 2 बजे से कंप्लीट लॉकडाउन का फैसला

उत्तराखंड के इस शहर में आज 2 बजे से कंप्लीट लॉकडाउन का फैसला

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
उधम सिंह नगर। उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 दिन प्रतिदिन अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है बुधवार शाम को आई कोरोनावायरस की रिपोर्ट ने राज्य में फिर से चिंता बढ़ा दी है खासकर राज्य में मरीजों की संख्या 5300 से ऊपर पहुंच गई है उधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में जिले के सबसे ज्यादा 46 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें अकेले 45 नई बस्ती गांव के रहने वाले हैं इसके अलावा खेड़ा क्षेत्र से भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया है जिसके बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

लगातार एक ही क्षेत्र में सामने आ रहे कोरोनावायरस के मामले को देखते हुए एसडीएम सुंदर सिंह द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया गया कि गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे से शुक्रवार रात 12:00 बजे तक जशपुर नगर पालिका क्षेत्र में कंप्लीट लॉकडाउन किया जाएगा इस दौरान लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी प्रशासन ने लोगों से कोरोनावायरस कोविड-19 के इस संक्रमण से हो रही लड़ाई में उनका सहयोग प्रदान कर घर में रहने की अपील की है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts