पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

गजब: नेता जी ख़ुद हुए कोरोना संक्रमित और बढ़ा गए कुमाऊँ की धड़कने

July 24, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

नेता जी ख़ुद हुए कोरोना संक्रमित और बढ़ा गए कुमाऊँ की धड़कने

– अपनी ही सरकार के जारी नियमों की धज्जियाँ उड़ाते भाजपाई
– भाजपा के प्रदेश महामंत्री के कोरोना संक्रमित पाये जाने को लेकर बागेश्वर में हड़कम्प, चर्चाओं का बाज़ार दिनभर रहा गरम

रिपोर्ट- राजकुमार सिंह परिहार
आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि, कैसे सरकार के जारी नियमों के खिलाफ कार्य करता है संगठन? जहाँ उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। संक्रमण की जद में अब नेता और मंत्री भी अपनी लापरवाही के चलते पीछे नही हैं। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक, कुलदीप कुमार 19 जुलाई को कुमांऊ दौरे से लौटे थे। तब से वे विकासनगर स्थित अपने घर पर क्वारंटाइन थे। कुलदीप कुमार विधानसभा वार पार्टी संगठन की बैठकों के सिलसिले में 10 जुलाई को कुमाऊं दौरे पर थे।

उन्होंने 15 जुलाई को बागेश्वर व कपकोट में पार्टी नेताओं की बैठक ली, जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव, बागेश्वर के विधायक चन्दन राम दास, कपकोट विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल, कपकोट ब्लॉक प्रमुख गोविन्द दानू समेत लगभग 54 पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें 28 लोग कपकोट की बैठक व 26 लोग बागेश्वर की बैठक में मौजूद रहे। इससे अंदेशा लगाया जा सकता है कि, एक छोटी सी चूक यदि रह गई तो सामुदायिक संक्रमण का ख़तरा किस लेवल तक जा सकता है, कहना मुश्किल होगा।

देहरादून में हुए क्वारंटाइन

कुलदीप कुमार 19 जुलाई को देहरादून से लौटे तो वे विकासनगर स्थित अपने घर पर क्वारंटाइन हो गए। इस बीच कुमाऊं में 9 और पार्टी वर्कर्स पॉजिटिव निकल गए। गुरुवार को कुलदीप कुमार की रिपोर्ट भी रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव आने से पार्टी में एक बार फिर हड़कंप की स्थिति बन गई है। कुलदीप कुमार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया जा रहा है। जिसके चलते पार्टी ने कुमाऊं दफ्तर को 15 दिन के लिए सील कर दिया था। जिसके बाद से लगातार बागेश्वर समेत पूरे कुमाऊँ में चर्चाओं का बाज़ार गरम है। लोगों द्वारा सरकार की कथनी व करनी में सवाल उठाए जा रहे हैं। जिस पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कुछ भी कह पाने की स्थिति में नजर नही आ रहे हैं।

विधायक कपकोट ने कराया कोरोना टेस्ट

आपको बताते चले कि, चर्चाओं का बाज़ार गरम होने के बाद आज कपकोट के विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल ने आनन-फ़ानन में अपना व ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविन्द दानू, जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फ़र्स्वाण, प्रकाश पपोला, भगवत दानू आदि कार्यकर्ताओं का कोविड-19 टेस्ट कराया। उसके निगेटिव आने के बाद उन्होंने राहत की साँस ली। विधायक भौर्याल ने 15 की बैठक में मौजूद सभी लोगों से टेस्ट करने व डब्ल्यूएचओ के द्वारा जारी दिशानिर्देशों को पालन करने की अपील की।

दिन भर में रहा चर्चाओं का बाज़ार गरम

सुबह समाचार पत्रों व सोशल मीडिया में प्रसारित खबरों के माध्यम से जब इसकी जानकारी लोगों तक पहुँची तो खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। हर कोई अपनी-अपनी शैली में बखान करता नजर आया। लोगों का कहना है कि, भाजपा संगठन लगातार प्रदेशभर में नेताओं के दौरे करा कर लोगों के बीच कोरोना कैरियर का काम कर रहा है। जिन्हें जनता के स्वास्थ्य की कोई चिन्ता नही है। जो अत्यन्त दुःखद व चिंतनीय है।


Previous Post

चार धाम यात्रा पूरे देश के लिए खुली। जानिये जरूरी नियम कायदे

Next Post

हरिद्वार: पुलिस, स्वास्थ्य और फ्रंट लाइन कर्मियों में फैलता कोरोना का संक्रमण। जिलाधिकारी ने दिए माह में एक बार जांच के आदेश

Next Post

हरिद्वार: पुलिस, स्वास्थ्य और फ्रंट लाइन कर्मियों में फैलता कोरोना का संक्रमण। जिलाधिकारी ने दिए माह में एक बार जांच के आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल : दून में रॉटविलर हमले में घायल महिला की सर्जरी। मंत्री ने जाना हाल..
  • एक्शन: पंचायत चुनाव से पहले हिमाचल सीमा से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद..
  • बड़ी खबर: प्रदेश के हर ब्लॉक में खुलेंगे अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूल।घटती छात्र संख्या पर सरकार गंभीर..
  • ब्रेकिंग: चमोली में यहां फटा बादल। SDRF रवाना, कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी..
  • असाधारण कार्यशैली के लिए देहरादून डीएम सविन बंसल को मिला ‘लोकरत्न हिमालय सम्मान’
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!