एक्सक्लूसिव: शासन को जल्द मिलेगा नया मुखिया

शासन को जल्द मिलेगा नया मुखिया

ओम प्रकाश का अगला मुख्य सचिव बनना लगभग तय, आधिकारिक एलान का इंतजार

रिपोर्ट- अनुज नेगी
देहरादून। उत्तराखंड शासन को जल्द ही नया मुखिया मिलने जा रहा है। इसको लेकर अटकलें जोर पकड़ने लगी है। सूत्रों के अनुसार शासन में वर्तमान अपर सचिव ओम प्रकाश अगले मुख्य सचिव हो सकते है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को इसी सप्ताह उनके उत्तराधिकारी की घोषणा करनी है।

माना जा रहा है कि, अगले कुछ दिनों में नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश में इस समय नौकरशाही में होने वाले फेरबदल पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। दरअसल, मौजूदा मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल 30 जुलाई को समाप्त हो रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से उनका कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव भी केंद्र को नहीं भेजा गया है। ऐसे में सूबे में किसी नए अधिकारी का मुख्य सचिव बनना तय माना जा रहा है।

इस समय इसमें सबसे आगे 1987 बैच के अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश का नाम चल रहा है। 1988 बैच की आइएएस अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी इस दौड़ में हैं। इन दोनों में से ही किसी एक का मुख्य सचिव बनना तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को सेवानिर्वत के बाद राज्य विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts